राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु जयंती क्षत्रिय धर्म की रक्षा एवं सामाजिक उत्थान के लिए मनाई जाती है - आनंद प्रकाश चौकसे

मंगल भवन कमरे निर्माण मे एक करोड़ रुपए समाज बंधुओं से जमा करवाए

Nov 8, 2024 - 21:10
Nov 8, 2024 - 21:38
 144
राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु जयंती क्षत्रिय धर्म की रक्षा एवं सामाजिक उत्थान के लिए मनाई जाती है - आनंद प्रकाश चौकसे

बुरहानपुर ! कार्तिक शुक्ल की सप्तमी के दिन राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु भगवान की जयंती उपनगर लालबाग मे मुख्य चौराहे व मरिमाता मंदिर मे स्थापित राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर पूजन आरती कर मनाई गई। समाज अध्यक्ष आनंद प्रकाश चौकसे, प्रवीण चौकसे, राजेश चौकसे, बंटी चौकसे, योगेश चौकसे, अमर चौकसे, विरेंद्र चौकसे, मातृ शक्ति उर्मिला चौकसे, रीता चौकसे, सुधा चौकसे, आरती चौकसे, साधना चौकसे, रीना चौकसे की उपस्तिथि मे जयंती कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का अगला पड़ाव ग्राम डोईफोडिया मँगल भवन पर दोपहर 11 बजे से पूजन आरती उपरान्त प्रारंभ हुआ। समाज के प्रबुद्ध इंजिनियर प्रवीण चौकसे ने अपने शब्दो की रोशनी से यूवाओ को समाज का जुगनू निरूपित कर आव्हान किया आपकी मेहनत और कार्यशैली से  समाज गौरवशाली अध्याय का आज पहला पाठ लिख रहा है। आपके परिश्रम से समाज बंधु मंगल भवन मे एकत्रित विचारो, भावनाओ का आदान प्रदान कर समाज की रीढ़ को मजबूत कर रहे है।
जयंती के अवसर पर राजेश शिवहरे ने अपने विचारो मे एकता के सूत्र को तवज्जो देकर  समाज के नव निर्माण यूवाओ की भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए पर बल दिया।
आधुनिक विचारों के शिल्पकार आंनद प्रकाश जी चौकसे ने शब्दो की इंजीनियरिंग से समाज के हर आयु वर्ग के प्रबुद्ध  स्वजातिय बंधुओ के साथ साथ यूवाओ से आव्हान किया आज का यूवा न केवल हैहय वंश के उत्तरोत्तर भविष्य का निर्माता है। बदलते समाज विकसित सोच की प्रगति का मुख्य सचेतक बनकर खडा हो गया है। आने वाले समय मे हैहय कल्चुरी कलाल समाज के झुझारू योग्य युवा एक ऐसा व्यक्तित्व विकसित कर रहा है जो आज के साथ आने वाली पीढ़ी का मार्ग दर्शन करेगा।
 राजेंद्र चौकसे ने जंयती के अवसर पर अयोजित कार्यक्रम मे शुभाकामना देकर आनंद प्रकाश चौकसे सर को हैहय कल्चुरी कलाल समाज का भगवान विश्वकर्मा निरूपित करते हुए कहा की भगवान विश्वकर्मा ने देवताओं के लिए महल और इमारते बनाई और श्री कृष्ण के लिए द्वारका आनंद सर ने समाज मे लिए दो दो हाईटेक मंगल भवन की रचना करने के लिए प्रयास किए है। समूचे जिले मे कल्चुरी कलाल समाज है जिसके अपने दो मंगल भवन है जिसका श्रेय समाज के विश्वकर्मा आनंद प्रकाश चौकसे दिया जाना चाहीए।
आनंद सर ने समाज के मंगल भवन में कमरों के बनाने की जरूरत पहल करते हुए शब्दो की इंजीनियरिंग के बूते स्वयं के बूते दो कमरे के निर्माण की घोषणा करी वही सभी वर्ग के समाज बंधुओं से आग्रहकर मंगल भवन कमरे निमार्ण के लिए आर्थिक सहयोग करने की मांग का प्रतिफल रहा समाज बंधुओ से  लगभग एक करोड रुपए की घोषणा हो गई। आगामी सप्ताह मे समिति गठित कर निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ट एवम पुर्व विधायक रामदास शिवहरे, योगेश चौकसे ने अपने विचार रखे।