महाराष्ट्र का विकास अनवरत होता रहे, इसके लिए महायुति गठबंधन की सरकार बनाएं-अर्चना चिटनिस

विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस ने जलगांव-जामोद विधानसभा भाजपा-महायुति के प्रत्याशी डॉ.संजय कूटे को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील की

Nov 14, 2024 - 21:13
Nov 14, 2024 - 21:14
 120
महाराष्ट्र का विकास अनवरत होता रहे, इसके लिए महायुति गठबंधन की सरकार बनाएं-अर्चना चिटनिस

बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस ने महाराष्ट्र के बुलढाना जिले की जलगांव-जामोद विधानसभा अंतर्गत अनेक स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा-महायुति के प्रत्याशी डॉ.संजय कूटे को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।  चिटनिस ने कहा कि देवतुल्य जनता का भाजपा-महायुति सरकार के प्रति अटूट विश्वास और अथाह समर्थन जलगांव-जामोेद विधानसभा के सभी बूथों पर भाजपा की प्रचंड विजय की गर्जना कर रहा है। जनता-जनार्दन का यह अभूतपूर्व उत्साह स्पष्ट कर रहा है कि यहां का हर नागरिक पुनः भाजपा-महायुति की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है।  चिटनिस ने जनता से भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने के साथ विकसित जलगांव-जामोद, विकास महाराष्ट्र के संकल्प को साकार करने का आव्हान किया।  अर्चना चिटनिस ने कहा कि महाराष्ट्र का विकास अनवरत होता रहे, इसके लिए यहां महायुति गठबंधन की सरकार बनाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में देश पूरी तरह से सुरक्षित है। कौन किस भाषा में समझता है, उसे उसी की भाषा में समझाना प्रधानमंत्री को आता है। यह 56 इंच सीना वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही हैं जो विश्व में जगजाहिर दुश्मन देश पाकिस्तान पहुंचकर वहां के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की, यह दोस्ती का हाथ बढ़ाने का एक पक्ष है। प्रधानमंत्री का दूसरा पक्ष भी है वह यह कि जब पाकिस्तान ने हरकत की तो दो बार पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मनों को धूल चटाने का कार्य किया। चिटनिस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर समाज वर्ग को साथ लेकर चलती है और सभी के विकास व कल्याण के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ऐसा प्रदेश है, इससे देश को एक दिशा मिलती है। कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष महाराष्ट्र का माहौल देखकर मानने लगे हैं कि यहां महायुति की सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

ने देश की विधानसभाओं और देश की संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन कानून बनाया है। मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना भाजपा सरकार ने लागू की है और हर महिला को हर माह 1250 रूपए दिए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में भाजपा, एनडीए-महायुति गठबंधन ने लाडकी बहना योजना के तहत हर बहन को 2100 रूपए प्रतिमाह देने की घोषणा की है। इस योजना को लागू कर एनडीए सरकार महाराष्ट्र की बहनों को लखपति बनाने का कार्य करेगी।