मध्य प्रदेश का नंबर वन अस्पताल बना ऑल इज वेल
आज आईसीयू के 50 बेड का उद्घाटन डायरेक्टर कबीर चौकसे ने अपनी मां मंजूषा चौकसे के जन्मदिन के अवसर पर शुभारंभ करवाया।
बुरहानपुर । जिले का ऑल इस वेल अस्पताल इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है, वह मध्य प्रदेश का नंबर वन अस्पताल बन गया है,यह अस्पताल छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए माना जाता है। ऑल इस वेल अस्पताल में जो भी इलाज के लिए आता है, वह हंसता हुआ जाता है, यह अस्पताल अपनी विशेष सेवाओं के लिए जाना जाता है और अब यह मध्य प्रदेश का सबसे अच्छा ओर नंबर वन अस्पताल बन गया है। इस अस्पताल में अब 115 आईसीयू बेड हैं, जो कि मध्य प्रदेश में सबसे अधिक है। आज आईसीयू के 50 बेड का उद्घाटन हुआ है, जिसका उद्घाटन अस्पताल के डायरेक्टर कबीर चौकसे ने अपनी मां मंजूषा चौकसे के जन्मदिन के अवसर पर शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर अस्पताल के डायरेक्टर कबीर चौकसे ने कहा कि यह अस्पताल हमेशा से ही मरीजों की सेवा के लिए समर्पित रहा है और हमें यह गर्व है कि हम मध्य प्रदेश का नंबर वन अस्पताल बन गए हैं। जो ऑल इज वेल अस्पताल की इस उपलब्धि पर अस्पताल के डॉक्टर्स और स्टाफ ने खुशी जाहिर की है और उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अस्पताल के डायरेक्टर कबीर चौकसे को बधाई दी है।
नया आईसीयू अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित - ऑल इज़ वेल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 50 बिस्तरों वाले नए आईसीयू का उद्घाटन किया गया, जिससे मौजूदा 60 बिस्तरों वाले आईसीयू को और अधिक मजबूती मिलेगी। यह नया आईसीयू अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित है, जिसमें एडवांस मॉनिटर, वेंटिलेटर आदि शामिल हैं। इस आईसीयू का उद्घाटन मंजूषा चौकसे, अध्यक्ष (आनंद एजुकेशनल टेक्निकल वोकेशनल सोसाइटी) द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री आनंद प्रकाश चौकसे ने कहा कि बहुत जल्द अस्पताल में अत्याधुनिक रेडिएशन सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा, जो मध्य भारत के सबसे एडवांस चिकित्सा केंद्रों में से एक होगा। नए आईसीयू के शुभारंभ के साथ, अस्पताल में गंभीर रोगियों के इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। इस महत्वपूर्ण पहल से स्वास्थ्य क्षेत्र में नई क्रांति आएगी और मरीजों को आधुनिक तकनीक से उपचार का लाभ मिलेगा।