शंभु के अवशेष मिलने से ग्रामीण आक्रोशित शिकारपुरा थाने का किया घेराव
ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्यवाही उनके अवैध निर्माण तोड़ने की मांग की
बुरहानपुर। जिले के शिकारपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सारोला से तीन दिन पूर्व गांव का नंदी लापता हो गया था जिसके गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई थी, और ग्रामीणों द्वारा भी इसे खोजा जा रहा था किंतु नदी के डेम पर नंदी के अवशेष मिलने के बाद ग्रामीण भड़क उठे और थाने पहुचकर थाने का घेराव कर लिया, वही दोषियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर देररात थाने में हंगामा करते रहे।
जिले के शिकारपुरा थाना क्षेत्र के सारोला गांव में गांव का लोकप्रिय नंदी सांड तीन दिन से लापता हो गया ग्रामीणों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, वही ग्रामीणों द्वारा भी नंदी को तलाश करना शुरू कर दिया था, गांव के पास ही डेम पर नंदी की सींग और खाल बरामद हुई जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और सभी ग्रामीण देररात शिकारपुरा थाना पहुचे जंहा उन्होंने थाने का घेराव कर हंगामा प्रारम्भ कर दिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करने लगे पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच प्रारम्भ कर कुछ अज्ञात व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ की जा रही है, ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्यवाही उनके अवैध निर्माण तोड़ने की मांग की