ग्राम सारोला से शंभु लापता
ग्राम सारोला से एक नंदी शंभु सोमवार से लापता है, जिससे पूरा गांव परेशान हो गया है,ग्रामीणों के अनुसार नंदी शंभु काफी सीधा है और हर दिन गांव के एक-एक घर जाता था। उसके वापस नहीं लौटने पर ग्रामीण परेशान हैं।
जिले के ग्राम सारोला के ग्रामीणों ने नंदी शंभु की जगह-जगह तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। उपसरपंच योगेश महाजन ने नंदी के गुम होने की शिकायत शिकारपुरा थाने में की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज देखने की बात कही है, पुलिस से की शिकायत में उपसरपंच योगेश महाजन ने बताया कि नंदी को चार-पांच साल पहले विकास पिता काशीनाथ महाजन द्वारा छोड़ा था। लेकिन 27 जनवरी से वह गांव में नजर नहीं आ रहा है। शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति लेकर चला गया है। ग्रामीणों ने मांग कि है कि नंदी को ढूंढा जाए, शिकारपुरा थाना प्रभारी कमलसिंह पंवार ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज देखेंगे।