एमडीआरटी के सदस्य बनने पर अमेरिका में सम्मानित होंगे डॉ आनंद दीक्षित
रिलायंस की 54 ब्रांच के 800 अभिकर्ताओं में सर्वश्रेष्ठ अभिकर्ता बने डॉ आनंद दीक्षित, फूल माला पहनाकर किया सम्मानित
बुरहानपुर। जिले की रिलायंस शाखा के अभिकर्ता डॉ आनंद दीक्षित ने 24 दिसंबर 2024 को अपने बीमा व्यवसाय में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अमेरिका के विश्वस्तरीय संस्थान एमडीआरटी मिलियन डॉलर राउंड टेबुल द्वारा उनका चयन किया गया है। बीमा व्यवसाय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए एमडीआरटी बनने पर सर्व प्रथम रिलायंस शाखा में सीनियर मैनेजिंग पार्टनर कविता यादव ने तिलक लगाकर ओर आरती उतारकर मिठाई खिलाई । वहीं रिजनल मैनेजर आशीष श्रीवास्तव, शाखा प्रबंधक आनंद शिंदे, ने डॉ दीक्षित को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। मिली जानकारी के अनुसार एमडीआरटी पूरे विश्व के बीमा क्षेत्र मे बेहतर कार्य करने वाले को चुनती है। वहीं रिलायंस शाखा बुरहानपुर मे एमडीआरटी से सम्मानित होने वाले पहले अभिकर्ता के रूप मे है। जिन्होंने अपने 10 माह के कार्यकाल में 40 लाख का बीमा व्यवसाय कंपनी को दिया हैं। डॉ आनंद दीक्षित रिलायंस की 54 ब्रांच के 800 अभिकर्ताओं में सर्वश्रेष्ठ अभिकर्ता बने !