नेहरू मॉन्टेसरी स्कूल का "फायरिंग में उत्कृष्ट प्रर्दशन"
कैडेट्स मीत ठोसरे ने 9 इंच,कैडेट्स अवनी चौहान ने 8.5 इंच, कैडेट्स धनश्री पाटील ने 12 इंच,का ग्रुप बनाकर फायरिंग में किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन
बुरहानपुर । 2 अप्रैल बुधवार को 36 म.प्र. बटालियन एनसीसी खंडवा कर्नल के राजेश जी के
मार्गदर्शन में फायरिंग का आयोजन खंडवा में आयोजित किया गया। जिसमें नेहरू मॉन्टेसरी सिनियर सेकेंड्री स्कूल बुरहानपुर कैडेट्स ने भाग लिया ।जिसमें कैडेट्स मीत ठोसरे ने 9 इंच,कैडेट्स अवनी चौहान ने 8.5 इंच, कैडेट्स धनश्री पाटील ने 12 इंच,का ग्रुप बनाकर फायरिंग में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया । इस उत्कृष्ठ उपलब्धि की सहारना करते हुए नेहरू मॉन्टेसरी की प्राचार्या सिस्टर जॉन्सी व मैनेजमेंट ने कैडेट्स और एन.सी.सी प्रभारी अधिकारी हेमेंद्र दीक्षित को बधाई दी साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।