महापौर व निगम अध्यक्ष ने किया लक्ष्मी पूजन

सुख शांति समृद्धि के लिए मांगाआशीर्वाद

Oct 31, 2024 - 20:39
Oct 31, 2024 - 20:40
 257
महापौर व निगम अध्यक्ष ने किया लक्ष्मी पूजन

बुरहानपुर ! गुरुवार को शुभ मुहूर्त मे ने सुख समृद्धि प्रदाता लक्ष्मी जी का शास्त्रीय पद्धति से पूजन कर शहर के सुख समृद्धि शांति की कामना करते हुए शहर वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने देश भर में दिपावली धूमधाम से मनाई जा रही है इस शुभ अवसर पर नगर निगम परिसर में मां लक्ष्मी पूजन का आयोजन किया गया जिसमें नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल,नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता अमर यादव पूर्व महापौर अतुल पटेल,निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव आदि ने मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया 
मां लक्ष्मी की पूजा का आयोजन किया गया। मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हुए क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की। मौके पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने कहा- पूरे देश दुनिया में आज की जो यह दीपावली है यह अलग ही है क्योंकि भगवान राम 14 वर्ष बाद जब बनवास से आए थे तो यह दीपावली का त्यौहार मनाया गया था। इस बार की दीपावली का विशेष महत्व है
कहा कि लक्ष्मी पूजा का आयोजन भव्य किया गया है। इसमें निगम अधिकारी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि मां लक्ष्मी की पूजा से धन संपत्ति की भरमार होती है। उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महालक्ष्मी देवी धन धान्य की अधिष्ठात्री हैं। इनके पूजन से दरिद्रा का नाश होता है तथा धन वैभव की प्राप्ति होती हैl
इस मौके पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता अमर यादव पुर्व महापौर श्री अतुल पटेल, एम आई सी चैयरमैन धनराज महाजन,संभाजी सगरे, भरत इंगले, महेंद्र इंगले,निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव,उपायुक्त वित्त शैलेश गुप्ता, कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी, जन संपर्क अधिकारी हरिश मोरे लेखा अधिकारी सजनलाल उईके बसंत पाटिल आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।