ब्रह्मलीन प. पु. महंत श्री गंगा गिरी जी महाराज (हेंडल बाबा), की मूर्ती का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 23 को
समाज सेवी वीरेंद्र चंदन , वार्ड पार्षद सोनाली चंदन ने बताया की पूज्य महंत 1008 श्री गंगागिरी महाराज हैंडल बाबा का आशिर्वाद लालबाग क्षेत्र से सदा रहा है।
बुरहानपुर। लक्ष्मी माता मंदिर के संत श्री ब्रह्मलीन प.पु. महंत गंगा गिरी महाराज हेंडल बाबा की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया है। सर्वप्रथम कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी 21 तारीख शाम 4 बजे महंत श्री हैंडल बाबा की मूर्ति नगर भ्रमण के लिए निकलेगी, वही 22 तारीख को रुद्र यज्ञ संपन्न होगा । साथ ही 23 तारीख को मूर्ति पूजन प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी 24 तारीख रविवार को महाप्रसादी दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी। उक्त जानकारी देते हुए समाज सेवी वीरेंद्र चंदन के साथ वार्ड पार्षद सोनाली चंदन ने बताया की पूज्य महंत 1008 श्री गंगागिरी महाराज हैंडल बाबा का आशिर्वाद और लगाव लालबाग क्षेत्र से सदा रहा है। लक्ष्मी नगर क्षेत्र को महंत श्री हैंडल बाबा के नाम से जाना जाता था। महंत जी के ब्रह्मलीन होने के उपरांत उपासक वीरेंद्र चंदन समाज सेवी द्वारा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से करवायी जा रही है। भक्तो से कार्यक्रम मे शामिल होने की अपील मंहत श्री गणेश गिरी महाराज महंत श्री हरि गिरी महाराज के साथ चंदन परिवार ने की है।