केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सांसद पाटील तथा कैबिनेट मंत्री सारंग ने किया आत्मीय स्वागत

सांसद पाटील को महाराष्ट्र में 15 विधानसभाओ का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया

Nov 11, 2024 - 21:01
 38
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सांसद पाटील तथा कैबिनेट मंत्री सारंग ने किया आत्मीय स्वागत

महाराष्ट्र के मलकापुर- नांदुरा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पधारे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का हेलीपैड पर खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने आत्मीय स्वागत किया।
            महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग तथा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील को 15 विधानसभाओ का चुनावी प्रभारी नियुक्त किया है। जिसमें मलकापुर, बुलढाणा,चिखली,खामगांव अकोला, मूर्तिजापुर, बालापुर, वाशिम, जलगांव जामोद, मेहकर आदि विधानसभाओ मैं कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग तथा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील द्वारा भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में बैठके व जनसंपर्क किया जा रहा है ।।
हेलीपेड पर स्वागत के दौरान मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग , विधान परिषद सदस्य श्री वसंत खंडेलवाल , विधानसभा प्रत्याशी चैनसुख मदनलाल संचेती , पूर्व राज्य सभा सांसद  अजय संचेती , भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन देशमुख आदि उपस्थित रहे।