बोहरा समाज द्वारा आयोजित APL टूर्नामेंट समापन

मुफ़्जल फाइटर्स बनी विजेता

Nov 4, 2024 - 16:08
 25
बोहरा समाज द्वारा आयोजित APL टूर्नामेंट समापन

बुरहानपुर ! दाउदी बोहरा समाज द्वारा अलिकदार प्रीमियम लीग का आयोजन का समापन फायनल मैच के साथ स्थानीय हकीमिया स्कूल ग्राउंड बुरहानपुर पर हुआ। दाउदी बोहरा जमात समिति के कोडिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि शहर आमिल शेख हैदर भाई जामली एवं मॉइन आमिल शेख युसुफ भाई जमाली की सदारत में 3 दिवसीय अलिकदार प्रीमियर लीग टेनिस टूर्नामेंट रात्रि में फायनल विजेता मुफ़्जल फाइटर्स की धमाकेदार जीत के साथ समापन हुए। समिति के कोडिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बतया की दाउदी बोहरा समाज के 53 वे धर्मगुरु सैयदना डॉ.मुफद्दल सैफ़ुद्दीन साहब द्वारा गठित कमेटी उमूर शहद के तहत स्वास्थ्य वर्धक खेल के तहत अलिकदार प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया जिसमें प्रीमियर लीग की  विजेता टीम मुफ़्जल फाइटर्स को शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब जामली के हाथों विनिग ट्रॉफी के साथ साथ नगद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया ! टूर्नामेंट में बुरहानपुर जिले के बोहरा समाज के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को 7 टीमें ने हिस्सा लिया 3 दिवसीय टूर्नामेंट की सबसे बड़ी खसियत सभी मैचों का यू ट्यूब पर लाइव प्रसारण गया जो कि अपने आप मे एक अभिनव प्रयोग जिले के क्रिकेट प्रेमियों के लिए है जिसका उद्देश्य खिलाड़ियों के परिजनों के साथ साथ समाजजन क्रिकेट मैच का सीधा प्रसारण घर बैठे देख सकें! समिति के कोडिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने आगे बताया कि अलिकदार प्रीमियर लीग का फायनल 3 नवंबर को रात्रि में खेला गया  जिसमे विजेता मुफ़्जल फाइटर्स ओर उप विजेता टीम बुरहानी लीजेंट्स को ट्रॉफी ओर नगद पुरुस्कार देकर सम्मानित साथ ही  टूर्नामेंट का बेस्ट बेस्टमैन का अवार्ड खुज़ेम तेलवाला बेस्ट बोलर का आवर्ड ताहेर गांधी ओर सबसे वेल्युबल खिलाड़ी का अवार्ड यूसुफ मनीलाल को दिया गया।

टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच में हर टीम की तरफ से 9-9 खिलाडी हिस्सा ले रहे है जिसमे प्रत्येक टीम 7 ओवर खेल हुआ अलिकदार प्रीमियम लीग का फायनल मैच देखने के लिए बोहरा समाजजनों के लिए विशेष इंतजाम किया गए है जिसमे बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ महिलायें ओर बच्चो में खासा उत्साह देखा जा रहा है आयोजकों द्वारा टूर्नामेंट में सहयोग करने वाले सभी का आभार व्यक्त किया गया।