"ऑल इज वेल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल" द्वारा नवीन जीन चिकित्सा और महिला स्वास्थ्य पर सीएमई का हुआ आयोजन
"ऑल इज वेल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल" द्वारा नई खोजों और तकनीकों पर आधारित एक सीएमई (कंटिन्युअस मेडिकल एजुकेशन) का आयोजन किया गया।
बुरहानपुर। 16 नवंबर 2024 को "ऑल इज वेल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल" द्वारा नई खोजों और तकनीकों पर आधारित एक सीएमई (कंटिन्युअस मेडिकल एजुकेशन) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक Nacl रेस्टोरेंट में आयोजित हुआ। इस सीएमई में दो प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। पहले सत्र में डॉ. मोनिश गुप्ता और डॉ. हर्षिता पुरवार (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) ने "जिनेटिक्स में नए अनुसंधान" पर अपने विचार साझा किए। दूसरे सत्र में डॉ. मंगेश प्रकाश तरटे (कंसल्टेंट इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट और एंडोवास्कुलर सर्जन) ने "महिलाओं के स्वास्थ्य में वैस्कुलर और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका" पर जानकारी दी। इस कार्यक्रम में शहर के लगभग 30 जनरल प्रैक्टिशनर्स ने भाग लिया और विषयों में अपनी रुचि दिखाई। इस तरह के आयोजन स्वास्थ्य सेवा में नई तकनीकों और ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध हो रहे हैं।
ऑल इज वेल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित यह सीएमई चिकित्सा क्षेत्र में जागरूकता और नई दिशा देने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।