बुरहानपुर के प्रसिद्ध कॉटन उद्योगपति एवं गरीबों के मसीहा विपुल दंढ पंचतत्व में लीन
रविवार शाम मलकापुर में ली अंतिम सांस, बुरहानपुर से श्री विपुल दंड जी के सैकड़ों प्रेमी अंतिम यात्रा में हुए शामिल, रुंधे गले से दी अंतिम बिदाई
बुरहानपुर । प्रसिद्ध कॉटन व्यवसायी एवं उद्योगपति स्व. प्रवीणकुमार नरसीभाई दंड के सुपुत्र विपुल दंड का 50 वर्ष की उम्र में मलकापुर महाराष्ट्र में रविवार दिनांक 2 मार्च 2025 को शाम 5.45 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सुबह 11.00 बजे, निजी निवास नांदुरा रोड, मलकापुर से शिवाजी नगर, मलकापुर महाराष्ट्र में किया गया। स्व विपुल दंड की अंतिम यात्रा में सैकड़ों प्रेमी दुःखी मन से उन्हें अंतिम बिदाई देने मलकापुर पहुंचे। बुरहानपुर में लम्बे समय तक निवासरत रहे सहज, सरल एवं मित्रवत व्यवहार के धनी, म.प्र कॉटल एसोसिएशन के सदस्य, समाजसेवी, प्रसिद्ध कॉटन उद्योगपति श्री विपुल दंढ के निधन का समाचार सुन सभी उद्योगपति, कॉटन व्यवसायी, बडी संख्या में मित्रजन हतप्रभ रह गये और सोशल मिडिया पर श्रद्वॉजली देने वालो का तांता लग गया।
सोमवार 11 बजे उनकी अंतिम यात्रा निज निवास मलकापुर से वैकुंठ धाम पहुंची जहां नम आंखों से उन्हें बिदाई दी गई। विपुल दंड ने बुरहानपुर रहते कई लोगों को आर्थिक मदद की। कई पत्रकारों को उनके बच्चों की फीस के लिए लाखों रुपए ऐसे समय पर दिए जब उन्हें फीस भरने के लिए कही से मदद नहीं हो पा रही थी। आज वो बच्चे अच्छी कंपनी में जॉब पर रहते हुए विदेश में हैं। जब किसी को परेशान देखते श्री विपुल जी बंधी मुट्ठी से उसे मदद करते और यह जरूर बोलते की इसका जिक्र किसी से न करे। इसी दानवीरता के कारण आज उनके प्रेमी जो साधन मिला उससे बुरहानपुर से मलकापुर पहुंचे और उन्हें नम आंखों से अंतिम बिदाई दी।