ताप्ती सेवा समिति एसटी से बह्राणपूर की जगह बुरहानपुर नाम की प्लेट लगाने की मांग की

ताप्ती सेवा समिति ने महाराष्ट्र राज्य परिवहन विभाग के चालक-परिचालक को भेंट दी बुरहानपुर नाम लिखी नेम प्लेट

Mar 2, 2025 - 23:23
Mar 2, 2025 - 23:26
 326
ताप्ती सेवा समिति एसटी से बह्राणपूर की जगह बुरहानपुर नाम की प्लेट लगाने की मांग की

बुरहानपुर। ताप्ती सेवा समिति द्वारा महाराष्ट्र राज्य परिवहन विभाग की एसटी के नेम प्लेट पर लिखे बह्राणपूर शहर के नाम पर आपत्ति जताई। जिसमें सधार के लिए ताप्ती सेवा समिति द्वारा एसटी बस चालक और परिचालक को बुरहानपुर नाम लिखी प्लेट दी। चालक और परिचालक से महाराष्ट्र राज्य परिवहन विभाग तक यह मांग पहुंचाने और बह्राणपुर की नेम प्लेट हटाकर सुधार कर बुरहानपुर के नाम की प्लेट लगाने की अपील की।

ताप्ती सेवा समिति जिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत ने कहा- शाम 6 बजे शहर के अंतरराज्यीय पुष्प बस स्टैंड पहुंचकर महाराष्ट्र राज्य परिवहन विभाग द्वारा संचालितएसटी चालक और परिचालक को बुरहानपुर नाम लिखी प्लेट भेंट दी। ताकि बुरहानपुर नाम का बोर्ड एसटी पर लगाया जा सकें। महाराष्ट्र से आने वाली एसटी सरकारी बस नेम प्लेट पर शहर का नाम बह्राणपूर लिखा आता है, जो कि गलत है। जिसमें सुधार कर एसटी की नेम प्लेट पर सही नाम बुरहानपुर लिखकर लाने का आग्रह किया है। इस दौरान चालक और परिचालक को गुलाब का फूल और पंपलेट देकर प्रेरित किया। पंपलेट पर बुरहानपुर का सही नाम लिखा है। इस अवसर पर ताप्ती सेवा समिति जिलाध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत, पूनित सांकले, प्रहलाद चौधरी, अजय राठौर, मोहन दलाल, बसंत पाल, संजय चित्ते, अत्ताउल्ला खान, जैकी चड्ढा सहित अन्य उपस्थित रहे।