भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए संपन्न हुई रायशुमारी
संगठन पर्व के तीसरे चरण में भाजपा जिला कार्यालय में रायशुमारी के लिए पहुंचे अपेक्षित कार्यकर्ता
बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तीसरे चरण में गुरुवार को सुंदर नगर के भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी संपन्न हुई। खतेगांव विधायक व जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष शर्मा जी ने कहा- भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व अंतर्गत आज तीसरा चरण में जिला अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी संपन्न हुई है। जिसमें सभी अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपथिति में सफलतापूर्वक रायशुमारी की गई।
निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री महेंद्र जी भटनागर, जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष शर्मा जी, जिला सह निर्वाचन अधिकारी श्री कैलाश पारीक जी, सह निर्वाचन श्री अरुण पाटिल जी की उपस्थिति में लिफाफे सीलबंद किए गए। पर्यवेक्षक श्री महेंद्र जी भटनागर को सौंपा गया। जिला सह निर्वाचन अधिकारी व जिला कोषाध्यक्ष श्री कैलाश पारीक जी ने बताया- भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पद की रायशुमारी में भाजपा की 39 में से 37 अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों से बारी-बारी संभावित नामों के सुझाव मांगे गए। इन नामों की सूची प्रदेश निर्वाचन अधिकारी को भेजी गई है। यहां से संभावित नामों पर विचार कर आगे बढ़ाया जाएगा। रायशुमारी का सिलसिला देरशाम तक चलती रहा। दो अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी व जनप्रतिनधि भोपाल में अपने सुझाव देंगे।
रायशुमारी में यह अपेक्षित पदाधिकारी-जनप्रतिनिधि शामिल हुए
रायशुमारी के लिए अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारियों में जिले के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि, खंडवा लोकसभा सांसद, जीते-हारे विधायक, जिला प्रभारी, संभाग प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, वर्तमान, निर्वतमान जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महापौर, सभापति, नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कोर ग्रुप, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व निगम, मंडल, प्राधिकरण अध्यक्ष, जिले के प्रभारी, संभाग प्रभारी को शामिल किया गया।