भारतीय मजदूर संघ द्वारा श्रमिक संपर्क अभियान 1 दिसंबर से 15 दिसम्बर तक
कार्यक्रम का उद्घाटन नगर के परमानंद गोविन्दजीवाला आडीटोरियम में होगा
बुरहानपुर ! भारतीय मजदूर संघ की स्थापना के 70 वें वर्ष में संघ के विस्तार के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। इसके लिए 1 से 15 दिसंबर तक देशभर में श्रमिक संपर्क अभियान प्रस्तावित है। अभियान के दौरान जिले के लगभग 20000 विभिन्न श्रेणियों के संपर्क किया जाना है एवं संगठन से अधिक से अधिक सदस्यों को जोडा जायेगा ! जिला अध्यक्ष अंकित वैद्य ने बताया कि इस अभियान के उद्घाटन दिवस कार्यक्रम दिनांक 1 दिसम्बर को 11 बजे जिला स्तर पर स्थित परमानन्द गोविन्दजीवाला आडीटोरियम इंदिरा कालोनी में मनाया जायेगा ! भारतीय मजदूर संघ द्वारा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक अर्चना चिटणीस एवं महापौर माधुरी पटेल को भी आमंत्रित किया गया है ! इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अंकित वैद्य एवं पदाधिकारी
सुषमा बैरागी, कविता कदम, रूबीना पठान, संजय सागरे, दिनेश जाधव, शुभम भोलाने,शिवाजी उपस्थित रहें|