असीरगढ़ में जमीन उगल रही सोने के सिक्के

असीर ग्राम के खेत में रात भर लोग सिक्को की लालच में खोद रहे जमीन

Mar 6, 2025 - 17:38
 585
असीरगढ़ में जमीन उगल रही सोने के सिक्के

बुरहानपुर। जिले के असीरगढ़ ग्राम में सोने के सिक्के मिलने की जानकारी लोगो को मिलते ही आसपास के लोग पहुचे खेत में जंहा रात के अंधेरे में पूरा खेत खोद दिया गया, रात भर लोग सिक्को की लालच में जमीन खोद रहे है, ग्रामीणों से चर्चा करने पर कहा कि सूचना मिल रही है किंतु प्रशासन इस और ध्यान नही दे रहा है कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है, नेशनल हाइवे का कार्य भी चल रहा है जिसके चलते खुदाई चल रही सिक्के मिलने की बात कितनी सत्य है इसकी पुष्टि हम नही करते किन्तु ग्रामीणों की माने तो सूचना मिल रही है कि खेत मालिक और कुछ अन्य लोगो को सिक्के मिलने की अफवाह चल रही है, किन्तु इस बात में कितनी सत्यता है यह तो जांच के बाद ही कहा जा सकता है, वही बात करे प्रशासन और पुलिस की तो जिला प्रशासन की और से कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई है किंतु एसपी देवेंद्र पाटीदार ने कहा कि सूचना मिली है सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी जाएगी वही मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।