भाजपा प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन

पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झड़प

Mar 6, 2025 - 14:48
 172
भाजपा प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन

बुरहानपुर

बुरहानपुर। जिले में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रह्लाद पटेल द्वारा दिये गए विवादित बयान के विरोध में प्रहलाद पटेल के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन किया साथ ही प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया गया। प्रदेश की भाजपा सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री प्रहलाद पटेल की जनता के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कमेटी ने प्रहलाद पटेल के इस्तीफा की मांग को लेकर सिंधी बस्ती चौराहे पर प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया। भाजपा नेता प्रहलाद पटेल ने राजगढ़ की एक सभा में जनता को भिखारी कहकर संबोधित किया था। प्रहलाद पटेल भाजपा नेता के इन्हीं अपमानित करने वाले शब्दों का विरोध जिला कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टाक ने कहा कि भाजपा नेता प्रहलाद पटेल प्रदेश की जनता से क्षमा याचना करें और उसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री तुरंत प्रहलाद पटेल को उनके पद से बर्खास्त करें। पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झड़प भी हुई।