ट्रायम्फल आर्च एकेडमी में आयोजित हुआ ओपन सेशन एवं फूड कार्निवल

ट्रायम्फल आर्च एकेडमी एवं एलेन करियर इंस्टिट्यूट ने संयुक्त रूप से ओपन सेशन एवं फूड कार्निवल आयोजित , संस्था सचिव नम्रता पटेल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

Jan 29, 2025 - 19:18
 215
ट्रायम्फल आर्च एकेडमी  में आयोजित हुआ ओपन सेशन एवं फूड कार्निवल

बुरहानपुर ! शहर की सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्था ट्रायम्फल आर्च एकेडमी एवं एलेन करियर इंस्टिट्यूट ने संयुक्त रूप से ओपन सेशन एवं फूड कार्निवल आयोजित किया। संस्था सचिव नम्रता पटेल द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। एलेन कैरियर इंस्टीट्यूट के जोनल हेड विशाल केजरीवाल ने अपने जोशीले भाषण से उपस्थित विद्यार्थियों एवं उनके पालकों का उत्साह वर्धन किया एवं सदैव विद्यार्थियों के शंका निवारण हेतु उपलब्ध रहने का आश्वाशन दिया, साथ ही एलेन द्वारा विद्यार्थियों की नींव को मजबूत करने वाली कार्य शैली से अवगत कराया एवं बताया कि एक विद्यार्थी असीमित क्षमताओं से भरा हुआ होता है जरूरत होती है उसे सही दिशा एवं मार्गदर्शन देने की। श्रीमती पटेल द्वारा सभी पालकों का उनके सहयोग हेतु मंच से आभार व्यक्त किया एवं आगामी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास से परिपूर्ण होकर शामिल होने हेतु अपनी योजना साझा की, साथ ही भविष्य में उपलब्ध करियर विकल्पों से अवगत भी कराया गया। केजरीवाल एवं प्राचार्य डॉ मनुभाई पटेल द्वारा शैक्षणिक सत्र में आयोजित विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक प्रतिस्पर्धाओं एवं परीक्षाओं में अपना स्थान सुनिश्चित करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर मेडल एवं प्रशस्ति पत्र सौंप कर विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया गया। संस्था चेयरमैन कमलेश पटेल ने बताया कि फूड कार्निवल के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाकर व्यापार के गुण सीखें।