बचपन प्ले स्कूल - 'किड्स कार्निवल 2024-25' का भव्य आयोजन
कार्निवल का शुभारंभ बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल ,महापौर माधुरी पटेल एवं पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने किया
बुरहानपुर ! बचपन प्ले स्कूल बुरहानपुर ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर 'बचपन किड्स कार्निवल 2024-25' का आयोजन किया। यह भव्य उत्सव बच्चों तथा हर उम्र वर्ग के लिए था जो मनोरंजन और मस्ती से भरपूर था। कार्निवल का शुभारंभ बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल,महापौर माधुरी पटेल एवं पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने किया। कार्निवल में बच्चों और हर उम्र वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं रखी गई जैसे बेबी शो, किड्स मेनिया – फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, किड्स गॉट टैलेंट, कुक विद फादर – फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता, ईवीएस फेस्ट – एनवायरनमेंटल साइंस प्रदर्शनी, और कई पो चे – पतंगबाजी प्रतियोगिता जैसे रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। इसके अलावा, कार्यक्रम में फूड कोर्ट, झूले, मैजिक शो, ऊंट की सवारी, घोड़े की सवारी, और दुकानें जैसी आकर्षक गतिविधियां मुख्य आकर्षण थी।
इस कार्यक्रम के बारे में बचपन प्ले स्कूल बुरहानपुर की प्रिंसिपल अभिलाषा ने कहा, "बचपन किड्स कार्निवल बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने का एक बेहतरीन अवसर था। इस आयोजन ने बच्चों और उनके परिवारों को एक साथ लाकर शिक्षा, मनोरंजन और संस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। साथ ही यह कार्निवल बचपन प्ले स्कूल की बच्चों के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है"। इस कार्यक्रम में 3000 से ज्यादा लोगों ने शिरकत की और कार्निवल का लुफ्त उठाया।