डॉ. हर्षिता ने मातृत्व सुख से वंचित महिला का किया सफल इलाज
2डॉ. गौरव सिंह परदेशी ने 40 वर्षीय महिला की आंतों की जटिल समस्या का सफल इलाज, आपातकालीन लेप्रोटॉमी से किया समाधान
बुरहानपुर ! डॉ. हर्षिता ने एक महिला, जो हृदय रोग और मासिक धर्म की समस्या से परेशान थी और मातृत्व सुख से वंचित थी,
उनका सफल इलाज कर उसे मातृत्व का आशीर्वाद दिया। इस महिला में योनि अनुपस्थित थी, जिसे प्लास्टिक एवं पुनर्निर्माण सर्जरी विभाग के डॉ. अभिषेक शर्मा ने सर्जरी कर बनाया था। ऑल इज वेल हॉस्पिटल ने इस महिला के जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है।
डॉ. गौरव सिंह परदेशी ने 40 वर्षीय महिला की आंतों की जटिल समस्या का सफल आपातकालीन लेप्रोटॉमी से समाधान किया - 40 वर्षीय महिला, जिसे इंदौर और जलगांव जैसे बड़े शहरों में इलाज नहीं मिल पाया, उन्हें ऑल इज वेल के जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विभाग के डॉ. गौरव सिंह परदेशी द्वारा सफल आपातकालीन लेप्रोटॉमी कर आंतों की
उलझन और रुकावट को हटा दिया गया। उक्त मरीज अब स्वस्थ होकर डिसचार्ज हो चुकी हैं।
डॉ. अभिषेक शर्मा ने गंभीर संक्रमण और कीड़ों से प्रभावित पैर के घाव का सफल पुनर्निर्माण किया - प्लास्टिक व कॉस्मेटिक सर्जरी विभाग के डॉ.अभिषेक शर्मा द्वारा मरीज के एक पैर के घाव जिसमें गंभीर संक्रमण एवं कीड़े हो गये थे का सफलतापूर्वक पुनर्निर्माण किया गया।
डॉ. जयेश दुबे और डॉ.दिव्येश लाड ने सीपीआर और इलाज से गंभीर रोगी को नया जीवन दिया - 30 वर्षीय व्यक्ति, जिसे धड़कन बंद होने पर सीपीआर दिया गया और जो किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रस्त था, साथ ही डायलिसिस नहीं करवा रहा
था, उन्हें मेडिसिन विभाग के डॉ. जयेश दुबे एवं डॉ. दिव्येश लाड की बदौलत नया जीवन प्राप्त हुआ।
डॉ. मोनिश गुप्ता ने 15x18 सेमी की दुर्लभ गांठ का सफल ऑपरेशन कर मरीज को दर्द से दिलाई राहत - डॉ.मोनिश गुप्ता ने एक महिला, जो वर्षों से एक गांठ और उससे होने वाले दर्द से परेशान थी, गांठ को सर्जरी द्वारा निकालने में सफलता पाई और मरीज को दर्द से राहत प्रदान की। यह गांठ 15x18 सेमी की थी, जिसमें बाल, मवाद था
|