सरकारी जमीन पर कुंदन चौपाटी ने किया जनरेटर रखकर अतिक्रमण, अनदेखी कर रहा निगम प्रशासन

महापौर निवास से कुछ ही दूरी पर रसूखदार ने किया अतिक्रमण

Nov 7, 2024 - 19:52
Nov 7, 2024 - 20:03
 337
सरकारी जमीन पर कुंदन चौपाटी ने किया जनरेटर रखकर अतिक्रमण, अनदेखी कर रहा निगम प्रशासन

बुरहानपुर। शहर के सिंधी बस्ती से कलेक्टर रोड पर कुछ माह पूर्व निगम द्वारा एक बड़े रसूखदार का अतिक्रमण तोड़ा था । लेकिन निगम प्रशासन को इंदिरा कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर बनी कुंदन चौपाटी का अतिक्रमण दिखाई नही दिया। जिसकी मौखिक शिकायत कई बार इंदिरा कॉलोनी वासियों ने महापौर माधुरी पटेल से की हैं। यह अतिक्रमण महापौर माधुरी पटेल के निवास से कुछ ही दूरी पर हैं जहां से महापौर माधुरी पटेल का रोजाना आना जाना होता हैं फिर भी इन्हे यह अतिक्रमण दिखाई नही देता।

अवैध पार्किंग से वार्ड वासी परेशान - इंदिरा कॉलोनी के मुख्य सड़क पर कुंदन चौपाटी के साथ आस पास सड़क किनारे बनी खानपान की दुकानों की अवैध पार्किंग आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। खास तौर पर कुंदन चौपाटी में भीड़ बढ़ने से दिक्कतें और भी बढ़ जाती हैं। ज्यादातर दो पहिया वाहन चालक अपनी बाइक या स्कूटी बेतरतीब ढंग से सर्विस लेन पर लगा कर चले जाते हैं। जिसकी वजह से लोगों का फुटपाथ पर चलना भी मुश्किल हो जाता है। अवैध पार्किंग के कारण सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आम लोगों को  परेशानी होती है।

अतिक्रमण,अवैध गुमटियां और हाथ ठेले शहर के लिए बने नासूर - शहर के लिए अवैध तरीके से रखी गुमटियां और हाथ ठेले नासूर बनते जा रहे हैं। हालत यह है, कि दबंग लोग नगर निगम की जमीन पर अतिक्रमण कर रहे हैं। राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने से निगम -प्रशासन भी कोई कार्रवाई नहीं कर पर रहा है।  निगम प्रशासन द्वारा कई बार गुमटियों को हटाने के लिए अभियान चलाया जाता हैं। लेकिन राजनीति के चलते यह अभियान मात्र गरीबों पर ही दिखाई देता है बड़े रसूखदारों का अतिक्रमण किसी अधिकारियों को दिखाई नही देता।

महंगे किराए में उठा रखी हैं गुमटी - सूत्रों की माने तो शहर में कई जगह रकुखदार और राजनीति पहुंच वाले लोगों ने अवैध तरीके से मुख्य जगह पर गुमटी रखवा दी हैं। इन गुमटियों पर वह खुद कारोबार नहीं करते हुए दूसरों को किराए पर दे रखी हैं। जल्द ही हम इन रकुखदार के नाम भी उजागर करेंगे।

शहर के विकास में सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण - महापौर माधुरी पटेल के कहा कि बुरहानपुर नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण किसी का भी हो टूटेगा जरूर । जल्द ही शहर के अतिक्रमण को चिन्हित किया जाएगा । अतिक्रमण किसी के भी घर का हो या दुकान का टूटेगा जरूर। शहर के विकास में अतिक्रमण सबसे बड़ी समस्या हैं। लेकिन यह समस्या जल्द ही समाप्त हो जाएगी।