ब्राह्मण समाज की महिलाओं का हल्दी कुमकुम, एकदूसरे को बांटे गिफ्ट
श्री परशुराम मंगल भवन में 3 घंटे चला रंगारंग कार्यक्रम शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष साधना तिवारी-गौरी शर्मा ने संबोधित किया
बुरहानपुर। श्री कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का हल्दी कुमकुम कार्यक्रम हुआ। यहां महिलाओं ने एक दूसरे को तिलक लगाकर सुहाग सामग्री के उपहार बांटे। कार्यक्रम 1 बजे शुरू हुआ जो 4 बजे तक चलते रहा। इस बीच बच्चों ने सुंदर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता संजय दुबे ने बताया कि हर साल यहां भव्य रूप से हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम किया जाता है, जिसमें समाज के महिला पुरुष बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। इस बार यह कार्यक्रम समाज के नए परशुराम मंगलीक भवन में किया गया। इस मौके पर अनुपमा दीक्षित, नूतन दुबे, रश्मि तिवारी, नेहा तिवारी, श्रुति मिश्रा, अनिता मिश्रा ने सुहाग की कामना करते हुए उपहार बांटे।
खुशी होती है परशुराम मांगलिक भवन देखकर - नगर निगम की पूर्व निगम अध्यक्ष गौरी शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि खुशी होती है जब ब्राह्मण समाज के इतने बड़े और भव्य परशुराम कॉम्प्लेक्स और मंगल भवन के निर्माण को देखकर। ब्राह्मण समाज से अन्य समाज को प्रेरणा लेना चाहिए। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष साधना तिवारी ने कहा जिस समाज मे महिलाओं को बराबरी का स्थान मिलता है वह प्रगति अवश्य करता है। हमें गर्व है कि समाज विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
बच्चों ने दी मनमोहक संस्कृति प्रस्तुतियां - कार्यक्रम में मंच पर समाज अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा, समाज के वरिष्ठ प्रो. विजय दीक्षित, उमेश तिवारी, रजनीकांत तिवारी मौजूद थे। यहाँ छोटे छोटे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके प्रकाश तिवारी, वीरेंद्र मिश्रा, प्रफुल तिवारी, कैलाश तिवारी, सत्येंद्र मिश्रा, प्रदीप तिवारी, सुनील अग्निहोत्री आदि मौजूद थे।
फोटो:- 01, 02, 03, बुरहानपुर ब्राम्हण समाज का हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम हुआ।