जनजातीय एवं लोक नृत्य की सामूहिक प्रस्तुति का वर्ल्ड बनाएंगे मुकेश दरबार
अर्चना चिटनिस ने दी शुभकामनाएं
बुरहानपुर। निमाड़ की लोक संस्कृति वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से बुरहानपुर जिले के अंतराष्ट्रीय लोक कलाकार मुकेश दरबार अपने 15 कलाकार साथियों के साथ जनवरी माह 2025 में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में जनजातीय एवं लोक नृत्य की सामूहिक प्रस्तुति का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहे है। इस हेतु मुकेश दरबार एवं उनके साथी कलाकारों ने विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीमती चिटनिस ने मुकेश दरबार एवं उनके साथियों को इस महत्वाकांक्षी कार्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।