पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जाने से न सिर्फ कांग्रेस बल्कि राष्ट्र की भी क्षति - रिंकू टाक
पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महान अर्थशास्त्री स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन से देश को अपूर्णीय क्षति
बुरहानपुर। देश को आर्थिक प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त करने वाले और अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश के आम नागरिकों के हित में क्रांतिकारी निर्णय लेने वाले देश के और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महान अर्थशास्त्री स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है।
बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी वक्तव्य में जिला अध्यक्ष रिंकू टाक ने शोक प्रकट कर कहां कि देश के प्रति किए गए उनके योगदान के लिए राष्ट्र सदा आभारी रहेगा। मनमोहन सिंह जी के जाने से न सिर्फ कांग्रेस बल्कि राष्ट्र और देश के नागरिकों की भी क्षति हुई है और विश्व ने एक महान अर्थशास्त्री को आज खो दिया। ऐसे राष्ट्र नायक को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी की ओर से कल २८दिसंबर शाम 4:00 बजे स्थानीय राजस्थान भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस के समस्त नेताओं कार्यकर्ताओं से इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने का आह्वान किया गया है।