हर करम अपना करेंगे ऐ विजन तेरे लिए... दिल दिया है जान भी देंगे ऐ विजन तेरे लिए ...

मेक्रो विज़न एकेडमी के अनहद आनंद ऑडिटोरियम में "ढाई आखर प्रेम का" वार्षिक उत्सव संपन्न

Dec 28, 2024 - 21:39
 131
हर करम अपना करेंगे ऐ विजन तेरे लिए...  दिल दिया है जान भी देंगे ऐ विजन तेरे लिए  ...

बुरहानपुर ! मेक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर के अनहद आनंद ऑडिटोरियम में वार्षिक उत्सव (ढाई आखर प्रेम का) जिसमें "सिनेमा इतिहास के महापुरूष", मनोरंजन जगत के कालातीत प्रतीकों को एक साथ कर एक शानदार श्रद्धांजलि में, लता मंगेशकर, केके, माइकल जैक्सन, बप्पी लेहरी, सुशांत सिंह राजपूत और कई अन्य जैसे दिग्गज जो हमें छोड़कर चले गए हैं, उन्हें एक भव्य बिग बॉस शो के रूप में मंच दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत समय को भगवान मानते हुए माल्यार्पण के साथ की गई। कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को नृत्य साज-ए- संगीत और नाट्य प्रस्तुति के रुप मे निखारने का काम मैक्रो विज़न एकेडमी के कला शिक्षकों (श्री रणजीत जोशी, और म्यूजिक टीम के साथ  श्री रोनी लौवंशी, श्री ऋषि कुशवाह, श्री आकाश वर्मा और सुमेध सर) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शानदार गायन, नृत्य और नाटकीय प्रदर्शनों के साथ उनके बेहतरीन क्षणों को फिर से जीवंत किया गया। एक अविस्मरणीय अनुभव जिसमें विद्यार्थियों के द्वारा शक्तिशाली लाइव प्रस्तुति के साथ नृत्य प्रदर्शन और नाटकीय अभिनय प्रस्तुत किया गया। 27 दिसंबर को क्लास फस्ट से फोर्थ तक और 28 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक क्लास नवीं से लेकर बारहवीं तक और शाम को क्लास पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों के द्वारा तीन पारियों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ वार्षिक उत्सव मनाया गया। कबीर सर ने मेक्रो विज़न एकेडमी के संस्थापक और अध्यक्ष- श्री आनंद प्रकाश चौकसे जी को भाषण के लिए आमंत्रित किया। आंनद प्रकाश चौकसे जी ने अपने विचार व्यक्त कर सभी अभिभावकों को अभिप्रेरित किया। बिग बॉस के लिए आवाज़ आशीष दवे जी के द्वारा दी गई। जिसने उन समस्त दिवंगत फिल्मी जगत के सितारों को बारी - बारी से कन्फेशन रूम: [मो. रफी और ऋषि कपूर] राम जी की निकली सवारी, बप्पी लहरी] म्यूजिक टीम द्वारा संगीत के साथ राजू श्रीवास्तव, सतीश कौशिक] का फनी ड्रामा भाई लोगों का सत्संग, श्री देवी, मीना कुमारी] डांस परफॉर्मेंस के साथ उमर शरीफ़ ] फनी ड्रामा, माइकल जैक्सन] डांस परफॉर्मेंस के साथ किशोर कुमार और सुनील दत्त] का फनी ड्रामा, महमूद और ओम प्रकाश] शॉर्ट ड्रामा और डांस सज रही गली, चार्ली चैपलिन) रिकॉर्डिंग प्ले कर्टन क्लोज्ड, बिस्मिल्ला खान और लता जी का गंगा तेरा पानी नृत्य के साथ राहत इंदौरी और मुन्नवर राणा का मुशायरा, और साथ ही शुशांत सिंह] का नृत्य, सरोज खान और बिरजू महाराज] का नृत्य, हीथ लेजर और राज कपूर] का नृत्य प्रदर्शन, दिलीप कुमार और मधुबाला] का नृत्य, आदेश श्रीवास्तव) राजेश खन्ना] का  ड्रामा, संजीव कुमार का नृत्य, गुलशन कुमार का नृत्य, कार्यक्रम की प्रस्तुतियों में गुरु शिष्य पर आधारित मर्चेंट सर और टीम के द्वारा आनंद सर के गुरु श्री तोमर सर पर अभिनीत नाटक का प्रस्तुतीकरण किया गया। विज़न एंथम: (संगीत टीम और स्टाफ द्वारा) और अंत में मेक्रो विज़न एकेडमी के प्रिंसिपल श्री जसवीर सिंह परमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्री कबीर चौकसे, श्रीमती दिव्यांशी चौकसे, एकेडमिक डायरेक्टर मिस. अंतरा चौकसे, एकेडमिक सचिव श्रीमती मंजूषा चौकसे, एकेडमिक प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार, उप प्राचार्या श्रीमती मोनिका अग्रवाल,श्री विजय सुखवानी, श्री संतोष सिलोरिया, डॉ अरूण शर्मा,  श्रीमती विभा जेटली, श्रीमती शीतल पोपली, प्राचार्या मेक्रो विज़न खंडवा और समस्त मेनेजमेंट सदस्य के साथ सम्पूर्ण स्टाफ भी उपस्थित रहा।