अतिक्रमण पर फिर चला नगर निगम का बुलडोजर

नगर निगम और यातायात पुलिस ने की संयुक्त रूप से अतिक्रमण पर कार्यवाही कर चलाया बुलडोजर

Dec 10, 2024 - 20:20
 22
अतिक्रमण पर फिर चला नगर निगम का बुलडोजर

बुरहानपुर । जिले में नगर निगम और यातायात पुलिस ने की संयुक्त रूप से अतिक्रमण पर कार्यवाही कर बुलडोजर चलाया ! शहर की यातायात व्यस्था को सुचारू रखने के लिए की गई सख्ती से कार्यवाही।

                         

बुरहानपुर जिले की बिगड़ती यातायात व्यस्था को लेकर नगर निगम और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से की अतिक्रमण पर कार्यवाही, दरअसल शहर में बने मॉल और काम्प्लेक्स में पार्किंग व्यस्था ना होने के कारण लोग सड़कों पर ही वाहन पार्क कर देते है जिससे यातायात प्रभावित होता है यही नही दुकान संचालको द्वारा भी दुकान के बाहर अतिक्रमण कर सड़को पर दुकान की सामग्री रखकर व्यवसाय किया जा रहा है, जिससे यातायात बाधित होता ही उर आये दिन जाम को स्थिति निर्मित होती रहती है, जिस पर कार्यवाही करते हुए निगम और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से  पक्के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया और अतिक्रमण को तोड़ने के कार्य किया गया, वही इस दौरान कार्यवाही कर रही टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा।