12 जनवरी से शुरू होंगा 6दिवसीय प्रदेश-जिले का प्रसिद्ध मोती माता मेला
नेपानगर एसडीएम,खकनार टीआई और नेपानगर विधायक मंजू दादू ने मंदिर ट्रस्ट से की चर्चा, देखी व्यवस्था
बुरहानपुर। प्रदेश का प्रसिद्ध और जिले का सबसे बड़ा मोती माता मेला लोखंडिया में 12 जनवरी से शुरू होगा जो 17 जनवरी तक चलेगा। छह दिनी मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता का दर्शन पूजन करने पहुंचते हैं।13 जनवरी पोष पूर्णिमा के दिन मोती माता देवी और मेले का विशेष दिन होंगा।मेले में उमड़ने वाली भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर साल 21 एकड़ में लगने वाले मेला पिछले साल 31 एकड़ में लगाया गया था। 20 एकड़ में पार्किंग व्यवस्था थी।यहां मप्र, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित अन्य राज्यों से भक्त आते हैं। इसे लेकर शनिवार को नेपानगर अनुविभागीय अधिकारी भागीरथ वाखला, खकनार टीआई अभिषेक जाधव ने लोखंडिया पहुंचकर मोती माता देवी ट्रस्ट से चर्चा की। व्यवस्थाओं को देखा।शुक्रवार को नेपानगर क्षेत्र की विधायक मंजू दादू के साथ भी मंदिर ट्रस्ट की बैठक हुई थी।
इस बीच ट्रस्ट समिति ने मेले में शराब बंदी,और मेले में सुरक्षा की दृष्टि से
सीसीटीवी लगवाने की मांग की।
पौष पूर्णिमा पर सबसे ज्यादा भक्त करते हैं माता के दर्शन
पौष पूर्णिमा पर माता का विशेष शृंगार कर महाआरती की जाती है। इस दिन सबसे ज्यादा भक्त माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। 120 साल पहले जनवरी की पौष पूर्णिमा के दिन माता स्वयं जमीन से प्रकट हुईं थीं। तब से ही यहां मेला लगता आ रहा है। माता मंदिर में तुलादान का विशेष महत्व होता है। श्रद्धालु तुलादान करके माता को मिठाई अर्पित करते हैं। इसके लिए पिछली बार ढाई हजार क्विंटल मिठाई बनाई गई थी।
ट्रस्ट ने विधायक से कहा मेले में सुचारु हो व्यवस्था प्रसाशन रखे इसका ध्यान
नेपानगर विधायक मंजू दादू के साथ ट्रस्ट की बैठक मंदिर परिसर में शुक्रवार दोपहर को हुई।मंदिर ट्रस्ट की तरफ से कहा गया की मेले में यातायात,सुरक्षा, सड़क, स्वच्छता पर प्रसाशन विशेष ध्यान दे।इसका आपको ध्यान रखना हैं।ट्रस्ट ने खकनार तसीलदार से पुराने रास्ते को फिर से शुरू करने की मांग की हैं।पुराना रास्ता बड़े पुल से नदी किनारे होते हुए सीधे मंदिर और मेले तक जाता हैं कुछ समय से वो रास्ता बंद पडा था उसे फिर से चालू करने की मांग की गई हैं।
4 जिलों के 200 अफसर जवान रहते हैं मुस्तैद
मेले में शांति व्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से बुरहानपुर खंडवा, खरगोन, बड़वानी और सेंधवा से पुलिस अफसर, जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है, क्योंकि यहां लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हें। सीसीटीवी, ड्रोन कैमरे की मदद से भी निगरानी की जाती है।
इस बीच बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मण झामु पवार, कोषाध्यक्ष बाबू महाराज, ट्रस्ट सचिव प्रकाश राठौड़, सदस्य गणेश महाराज, संजय जाधव, जोरसिंह पवार,
हजार सिंह चौहान, मदन सिंह राठौड़, रामकिशन चौहान, अर्जुन जाधव, हीरा महाराज, धनसिंह पवार, पंडित राठौड़, घनश्याम पवार, चरण सिंह सिंह जाधव, ईश्वर जाधव, ग्राम पंचायत सचिव ईश्वर महाजन और सरपंच प्रतिनिधि रामदास जोगी भी मौजूद थे।