भगवान का 154 लीटर दूध से अभिषेक ,फूलो से राज्योपचार के बाद 154 व्यंजनों का भोग लगाया

सिलमपुरा स्थित स्वामी नारायण मंदिर में आज 154 वा पाटोत्सव यानी भगवान हरिकृष्ण महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को 154 वर्ष पूर्ण

Feb 4, 2025 - 19:45
 12
भगवान का 154 लीटर दूध से अभिषेक ,फूलो से राज्योपचार के बाद 154 व्यंजनों का भोग लगाया

बुरहानपुर !  जिले के सिलमपुरा स्थित स्वामी नारायण मंदिर में आज भगवान स्वामिनारायण देव का 154 वां पाटोत्सव मनाया गया, इस अवसर पर गुजरात, मुंबई सहित अन्य प्रदेशों से भी संत पधारे जिनका स्वामिनारायण मंदिर में स्वागत कर सम्मान भी किया गया साथ ही भक्तों ने बडी संख्या में मंदिर पंहुचकर संतों का आर्शिवाद लेकर भगवान के दर्शन लाभ लिए साथ ही साथ भगवान स्वामिनारायण देव के 154 लीटर दूध और विभिन्न फ्लो के ज्यूस,शहद, शक्कर ,इत्र आदि से मंत्रोपचार से जलाभिषेक किया गया,वही 154 व्यंजनों को भोग लगाया गया, चूंकि आज भगवान का 154वा पाटोत्सव था इसलिए भगवान को 154 व्यंजनों का भोग लगाया गया, वहीं भगवान को 154 व्यंजनों का भोग लगाया गया जो मंदिर में संतों द्वारा अपने हाथों से तैयार किए गए हैं, यह व्यंजन मार्केट या किसी हलवाई से नहीं बनवाए गए हैं बल्कि स्वयं संतों ने अपने हाथों से इसे तैयार किया गया है।
 महंत शास्त्री ब्रजवल्लभ दासजी,मंदिर कोठारी ने  बताया कि आज हरि कृष्ण महाराज की स्थापना को पूरे 154 वर्ष हो चुके हैं इस अवसर पर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र गुजरात व अन्य प्रदेशों से संत भी पधारे हैं और सभी हरि भक्तों ने भी इस दुग्ध अभिषेक के साथ-साथ गुलाब के फूलों से राज्योपचार की विधि को भी देखा और दर्शन लाभ लिए साथ ही भगवान को 154 व्यंजनों का भोग भी लगाया।