नंदी शंभू के हत्यारों पर कार्यवाही की मांग

कलेक्टर कार्यालय पहुचकर आरोपियों की संख्या बढ़ाने और दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम हिन्दू संगठनों ने ज्ञापन दिया।

Feb 4, 2025 - 20:07
 104
नंदी शंभू के हत्यारों पर कार्यवाही की मांग

बुरहानपुर । जिले के शिकारपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सारोला का शंभु नंदी पिछले दिनों लापता हो गया था कुछ दिन पूर्व ही ग्रामीणों को नंदी के अवशेष मिले थे जिससे प्रतीत हो रहा था कि नंदी की हत्या कर दी गई है इस के चलते ग्रामीणों शिकारपुरा थाने पर हंगामा किया था जिसके बाद पुलिस ने 6 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया था किंतु आज कलेक्टर कार्यालय पहुचकर आरोपियों की संख्या बढ़ाने और दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम हिन्दू संगठनों ने ज्ञापन दिया। 

मंगलवार को ग्राम सारोला के ग्रामीणों के साथ युवा भाजपा नेता गजेंद्र पाटील कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौपा गया।  दरअसल पिछले दिनों ग्राम सारोला का नंदी गायब हो गया था जिसके अवशेष मिलने के बाद ग्रामीणों ने शिकारपुरा थाने का घेराव कर हंगामा किया गया था जिसके बाद 6 लोगो पर एफआईआर दर्ज की गई किन्तु ग्रामीणों का आरोप है कि इस घटना में करीब 20 से 25 लोग शामिल है इन सभी पर मामला दर्ज किया जाए और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर रैली के रूप में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुचे । जंहा विरोध के बाद एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। जिला प्रशासन ने कार्यवाही का आश्वासन दिया।