करोड़ों की पट्टे की सरकारी जमीन लाखों में बेची, क्या रजिस्ट्री होगी शुन्य ?
राकेश सईवाल की शिकायत पर तहसीलदार ने SDM को भेजा प्रतिवेदन
बुरहानपुर । सरकार द्वारा दी गई पट्टे की जमीन को लोग अब निजी जमीन बताकर बेच रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बुरहानपुर जिले के ग्राम आसेर का सामने आया है। शिकायतकर्ता राकेश सईवाल ने बताया कि ग्राम आसेर की कृषि भूमि सर्वे कमांक 67 रकबा 3.56 हेक्टेयर मिसल बंदोबस्त में शासकीय घस मद में दर्ज चली आ रही है। यह जमीन वर्ष 1996 तक के खसरे मे भी सर्वे कमांक 67 रकबा 3.56 हेक्टेयर घास मद में दर्ज है। राकेश सईवाल ने बताया कि सोमा पिता चिंधु निवासी ग्राम आसेर द्वारा दिनांक 10.09.2003 को तत्कालीन तहसीलदार के समक्ष आवेदन पत्र प्रस्तुत कर वर्ष 1998-99 में ग्राम असीर की कृषि भूमि सर्वे कमांक 67/2 रकबा 1.00 हेक्टेयर की भूमि का शासकीय पट्टा दिया गया। जिसमें यह उल्लेख किया गया कि यह भूमि शासकीय पट्टे के रूप में मेरे खाते में दर्ज है, इसलिए उक्त भूमि का भूस्वामी हक में दर्ज करने का आदेश प्रदान करने का निवेदन किया गया। तहसीलदार नेपानगर द्वारा दिनांक 10.09.2003 को प्रकरण कमांक 0002/3-19/2002-03 दर्ज कर पटवारी से प्रतिवेदन लिया जावे, लेख कर पेशी दिनांक 29.09.2003 लगा दी गई। दिनांक 29. 09.2003 को तहसीलदार महोदय नेपानगर ने नोटशीट में यह उल्लेख कर पटवारी प्रतिवेदन लिया गया, आवेदक के कथन अंकित किए गए और उक्त आवेदन का नोटशीट में यह लेख करते हुए निराकरण कर दिया कि आवेदक को भूमिस्वामी हक प्रदान किए जाते हैं।
राकेश सईवाल ने बताया कि जबकि इस मामले में पटवारी प्रतिवेदन प्राप्त ही नही हुआ ।तत्कालीन तहसीलदार द्वारा बिना पट्टा विलेख की जांच किए और बिना पटवारी के प्रतिवेदन के दुरभिसंधि कर सोमा को भूमिस्वामी हक प्रदान कर दिए और बिना पटवारी को रिकार्ड दुरूस्त के आदेश के रिकार्ड भी दुरूस्त कर दिया गया। वर्ष 2002-03 में सोमा को मालिकाना हक दिए जाने के उपरांत पांच साल खसरे के कॉलम नंबर 03 में सोमा पिता चिंधु शासकीय पट्टेदार तथा खसरे के कॉलम नंबर 14 में भूमि पट्टे द्वारा मिलने से अहस्तांतरणीय अंकित किया गया। जिसे आने वाले वर्षों में बिना किसी सक्षम आदेश के षड्यंत्र पूर्वक या त्रुटिवश विलोपित भी कर दिया गया या विलोपित हो गया। राकेश सईवाल ने बताया कि सोमा की मृत्यु के उपरांत सोमा के वारसानों ने न्यायालय तहसीलदार के प्रकरण कमांक 06 आदेश दिनांक 19.06.2006 द्वारा खसरे के कॉलम नंबर 05 में स्वयं के नाम क्रमशः सुभाबाई बेवा सोमा, सुरेश पिता सोमा, प्रकाश पिता सोमा तथा युवराज पिता सोमा दर्ज करा लिए। यह बेशकीमती भूमि इंदौर-ईच्छापुर फोर लेन से लगी शासकीय कृषि भूमि खसरा नंबर 67/2/1 रकबा 0.87 हेक्टेयर भूमि को सोमा के वारसानों द्वारा नियम विरूद्ध अहस्तांतरणीय पट्टे की भूमि दिनांक 11.11.2024 को विकय विलेख द्वारा सुधीर पिता शांताराम पाटील निवासी वार्ड नंबर 14 ग्राम सिरसोदा तहसील व जिला बुरहानपुर को 48 लाख 90 हजार रूपये में बेच दी। उक्त भूमि शासकीय अहस्तांतरणीय भूमि इंदौर ईच्छापुर फोर लेन बनने के कारण बेशकीमती हो गई है, राकेश सईवाल ने बताया कि मुझे यह भी ज्ञात हुआ कि, यह भूमि 95 लाख रूपये में विकय की गई है। राकेश सईवाल ने कलेक्टर भव्या मित्तल से शिकायत के माध्यम से मांग की है कि संपूर्ण प्रकरण की जांच कराई जाकर इस भूभि को शासकीय मद में दर्ज किया जाकर नियमानुसार प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कि जाए।
जांच प्रतिवेदन - ग्राम पटवारी के जांच प्रतिवेदन अनुसार ग्राम आसेर की कृषि भूमि सर्वे कमांक 67/2/1 रकबा 0.87 हेक्टेयर वर्तमान राजस्व अभिलेख में सुभाबाई बेवा सोमा, सुरेश पिता सोमा, प्रकाश पिता सोमा, युवराज पिता सोमा के नाम से अंकित है। मिसल बंदोबस्त 1985-86 के अनुसार मूल सर्वे कमांक 67 रकबा 3.56 हेक्टेयर नद घास, मध्यप्रदेश शासन के नाम से दर्ज है। वर्ष 2002-03 के हस्तलिखित खसरे के अनुसार खसरा क्रमांक 67/2 रकबा 1.00 हेक्टेयर सोमा पिता चिंधु के नाम से निवासी हसनपुरा के नाम से शासकीय पट्टेदार के नाम से दर्ज है। खसरा नंबर 67/2 रकबा 1.00 हेक्टेयर भूमि में स नेशनल हाईवे द्वारा 0.13 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई जिसका राजस्व प्रकरण कमांक 0004/अ-82/2022-23 है। अधिग्रहण के पश्चात् सर्वे कमांक 67/2/1 रकबा 0.87 एवं सर्व कमांक 67/2/2 रकबा 0.13 हेक्टेयर का निमार्ण हुआ है। सर्वे क्रमांक 67/2/1 रकबा 0.87 हेक्टेयर भूमि के संबंध में सारा एप्लीकेशन पर उक्त भूमि विकय होने पर जांच हेतु प्रतिवेदन प्राप्त हुआ, जिस पर मेरे द्वारा दिनांक 12.11.2024 को सायबर राजस्व प्रकरण क्रमांक 0041/3-6/2024-25 में प्रतिवेदन दिया गया, कि यह भूमि मिसल बंदोबस्त 1985-86 में शासकीय मद में दर्ज है, एवं भूमि अहस्तांतरणीय है। सायबर तहसीलदार से प्राप्त राजस्व प्रकरण कमांक 0041/अ-6/2024-25 से ज्ञात हुआ कि, उक्त भूमि को वर्तमान भूधारको द्वारा सुधीर पिता शांताराम पाटिल निवासी ग्राम सिरसोदा तहसोल व जिला बुरहानपुर को दिनांक 11.11.2024 को पंजीकृत विकय विलेख के माध्यम से विक्रय किया जा चुका है।