नेपानगर के जंगल में तेंदुए की घूमते हुए तस्वीर कैद
फोटोग्राफर फ्रैंकलिन साइमन ने वन विभाग से अनुमति प्राप्त कर वाइल्ड लाइफ की फोटोग्राफी की शुरुआत की,उन्होंने सैकड़ो प्रजातियों के वन्य जीवों और वन्य प्राणियों की तस्वीर खिंची हैं, हाल ही में वन विभाग ने इन फोटोग्राफ़्स की बुकलेट तैयार कराई है, इस बुकलेट में 200 से ज्यादा वन्य प्राणियों के बारे में जानकारी समाहित की गई हैं, खंडवा में इस बुक का विमोचन मंत्री कुंवर विजय शाह ने किया हैं,
बुरहानपुर ! जिले के नेपानगर वन परिक्षेत्र के चांदनी के जंगल में तेंदुए की घूमते हुए तस्वीर कैद हो चुकी है, दरअसल ये तेंदुआ बेखौफ और सुरक्षित अंदाज में देर रात 11 बजे जंगलों में घूमते नजर आया है, नेपानगर निवासी युवा वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर फ्रैंकलिन साइमन ने वन विभाग से अनुमति प्राप्त करके जिले के जंगल के वाइल्ड लाइफ की फोटोग्राफी की शुरुआत की है, उन्होंने सैकड़ो प्रजातियों के वन्य जीवों और वन्य प्राणियों की तस्वीर खिंची हैं, हाल ही में वन विभाग ने इन फोटोग्राफ़्स की बुकलेट तैयार कराई है, इस बुकलेट में 200 से ज्यादा वन्य प्राणियों के बारे में जानकारी समाहित की गई हैं, खंडवा में इस बुक का विमोचन मंत्री कुंवर विजय शाह ने किया हैं,!
वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर फ्रैंकलिन साइमन ने बताया कि पिछले दिनों नेपानगर वन परिक्षेत्र के चांदनी गांव के जंगल में तेंदुए के ताजा पगमर्ग देखें गए थे, इसके बाद तेंदुए की तस्वीरों को कैमरे में कैद करने की योजना बनाई, इसलिए इस नजारे को कैप्चर करने के लिए नाइट विजन कैमरे लगाए गए, इस दौरान 9 दिसंबर को देर रात 11 बजे के बाद तेंदुआ की तस्वीर कैद हुई हैं, इस तस्वीर में तेंदुआ काफी सुरक्षित अंदाज में चलता नजर आया हैं, यह नजारा इस बात का संकेत है कि नेपानगर के जंगल में वन्य जीव खुद को काफी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।