पत्रकारवार्ता - 16 दिसंबर को कांग्रेस का बड़ा घेराव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में विधानसभा घेराव की चेतावनी , इन मुद्दों पर सरकार से पूछेंगे सवाल

युवा नेता हर्षित ठाकुर ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार कर्ज में डुबी ही है । साथ ही करप्शन और क्राइम से घिरी है'।

Dec 14, 2024 - 20:41
 69
पत्रकारवार्ता - 16 दिसंबर को कांग्रेस का बड़ा घेराव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में  विधानसभा घेराव की चेतावनी , इन मुद्दों पर सरकार से पूछेंगे सवाल

बुरहानपुर ! जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टांक एवं पूर्व निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा ने पत्रकारवार्ता ली ! आने वाले 16 दिसम्बर को मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव किया जाएगा ! इसी को लेकर बुरहानपुर के पूर्व निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने पत्रकारवार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की मोहन सरकार के एक वर्ष पूरे तो हो चुके है, किन्तु विकास के नाम पर केवल सड़को में गड्ढे उड़ती धूल और शासकीय अस्पतालो में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीज जूझ रहे है, शासकीय स्कूलों में नही है शिक्षक एक कक्ष में चलती है चार चार कक्षाएं, प्रदेशभर के युवा बेरोजगार है महिलाएं सुरक्षित नही है, अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है वही दूसरी और भाजपा सरकार प्रदेशभर में एक साल बेमिसाल बताया जा रहा है, इसका उजागर 16 को किया जाएगा जब विधानसभा घेराव किया जाएगा और आम जनता के साथ कांग्रेस पुरजोर विरोध किया जाएगा इसी के साथ जिला स्तरों पर भी आंदोलन किया जाएगा।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टांक ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है. बढ़ती बेरोजगारी और सरकार की मनमानी से समाज का हर वर्ग परेशान है। मोहन यादव सरकार ने किसानों के खिलाफ वादाखिलाफी की है. ऐसी स्थिति में कांग्रेस आम मजबूर लोगों की परेशानी को लेकर विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन करेगी."। 

 युवा नेता हर्षित ठाकुर ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार कर्ज में डुबी ही है । साथ ही करप्शन और क्राइम से घिरी है'। हर्षित ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया, 16 दिसंबर को भोपाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ विधानसभा का घेराव किया जाएगा. उन्होंने सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।