लोकायुक्त की कार्यवाही, लिपिक आर एस चौहान को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा
अपने ही सहकर्मी अशोक पठारे से मेडिक्लेम बिल के एवज में मागे थे 20 हजार रुपए
बुरहानपुर । जिला चिकित्सालय में लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही अस्पताल में पदस्त लिपिक आर एस चौहान को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा, अपने ही सहकर्मी से मांगी थी रिश्वत शिकायतकर्ता अशोक पठारे से मेडिक्लेम बिल के एवज में मागे थे 20 हजार रुपए, 15 हजार में हुआ था सेटलमेंट, पूर्व में 5 हजार रुपये की पहली किश्त दे चुका है आज दूसरी किश्त 10 हजार रुपये देते हुए लोकायुक्त ने रंगे हाथों धर दबोचा दरअसल शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि मेडिक्लेम के एवम में फ़ाइल बनाने के लिए 20 हजार
रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी किन्तु 15 हजार रुपये में मामला सेट हुआ था पूर्व में 5 हजार दे चुके गई आज 10 हजार की दूसरी किश्त देते समय लोकायुक्त ने रंगे हाथों लिपिक को किया गिरफ्तार, वही जब इस संबंध में लोकायुक्त टीआई राहुल गजभिये से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि आर एस चौहान द्वारा 15 हजार की रिश्वत की मांग की गई है जिसमें से 5 हजार पूर्व में दिए जा चुके है आज 10 हजार की दूसरी किश्त देते समय ट्रैप कर रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया आगे की कार्यवाही भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।