बुरहानपुर जिले को मिले एअरपोर्ट की सुविधा - वैद्य सुभाष माने
विधायक चिटनिस एवं सांसद पाटील बुरहानपुर जिले में एअरपोर्ट लाने की अपना प्रयास करें और बुरहानपुर जिले को एक नई सौगात दे!
बुरहानपुर ! जिले कि उन्नति के लिए सदैव प्रयत्नशील जुझारू कर्मठ नेता पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक अर्चना चिटनिस एवं जिले के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील से अनुरोध है कि जिले कि जनता एवं व्यावसायिक युवा पीढ़ी के उत्थान एवं उच्च शिखर पर ले जाने के लिए बुरहानपुर जिले में एअरपोर्ट बनाने में आपकी अहम भूमिका आवश्यक है ! मोदी की सरकार की मंत्री निर्मला बजट में 10 वर्ष में 120 नये एअरपोर्ट बनाने कि घोषणा की गई है ! बुरहानपुर जिले अति आवश्यकता में देखें तो हमारे जिले में एक एअरपोर्ट की आवश्यकता है क्योंकि हमारे जिले के बहुत से छात्र एवं छात्राएं उच्च शिक्षा एवं नौकरी के लिए देश के विभिन्न प्रदेशों में बड़े शहरों में शिक्षा एवं नौकरी के लिए जाते हैं एवं जिले के व्यापार भाईयों को भी इसका लाभ मिलेगा तथा पर्यटन विभाग भी उन्नति करेगा एअरपोर्ट बनने से देश विदेश के पर्यटकों को लाभ होगा! इससे बुरहानपुर जिले रोजगार एवं बड़े उद्योग का मार्ग खुलेंगे !
विधायक अर्चना चिटनिस एवं सांसद पाटील से निवेदन है कि बुरहानपुर जिले में एअरपोर्ट लाने की अपना प्रयास करें और बुरहानपुर जिले को एक नई सौगात दे!