जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही,गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान बच्चा अदला-बदली
गर्भवती महिलाओं को प्रसव के बाद बच्चा अदला-बदली
बुरहानपुर । जिला अस्पताल में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है जिसमें दो गर्भवती महिलाओं को प्रसव के बाद बच्चा अदला-बदली की बात सामने आई है यहां नर्स द्वारा जिस महिला को बेटी हुई उसे बेटा सौंप दिया और जिसे बेटा हुआ उसे बेटी सौंप दी गई इसके बाद परिजनों ने हंगामा खड़ा किया।
जिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद बच्चों को ऑक्सीजन कम होने के कारण sncu में भर्ती कराया गया जिसमें नवजात शिशु में नवजात लड़के को आक्सिजन की पूर्ति होते ही उसे लौटाने के लिए गेट पर पहुंचे तो वहां लड़की के माता पिता भी मौजूद थे उन्हें यह बच्चा सौंप दिया हालांकि यह कृत्य अस्पताल नर्स ने जानबूझकर नहीं किया किंतु घोर लापरवाही यहां उजागर हुई इसके बाद करीब 10 घंटे बीतने के बाद इस बात का खुलासा हुआ तब परिजनों ने हंगामा मचा दिया और उन्हें दोनों प्रसव माताओ को उनके बच्चे लौटाये। वहीं अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर मौनीष गुप्ता ने भी माना कि इस प्रकार की घोर लापरवाही सामने आई है जिसके लिए सभी को हिदायत दी गई है अब देखना होगा कि क्या इस प्रकार की लापरवाही की पुनरावर्त्ति होगी या फिर अस्पताल प्रबंधन इस पर लगाम लगाएगा?