अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, महिंद्रा एवं होण्डाई कार शोरूम मे 3 लाख 38 हजार रूपये की चोरी का शिकारपुरा पुलिस ने किया खुलासा
देश के अलग अलग राज्यो मे कार शोरूम मे सेंध लगा कर चोरी करने वाले बडे अंर्तराज्जीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
बुरहानपुर । जिले के शिकारपुरा थाना पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, अलग अलग राज्यों के कार शोरूम को टार्गेट करने वाले बडे गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार किया। शातिर आरोपियों द्वारा गुगल मेप का इस्तेमाल कर चोरी की घटना को दिया जाता था अंजाम आरोपी बायपास / हाईवे पर स्थित कार शोरूमों को बनाते निशाना थे।
एसपी देवेंद्र पाटीदार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गिरोह द्वारा बुरहानपुर सहित भारत के अन्य राज्यो के महाराष्ट्र के पुना, नागपुर, मुम्बई, थाणे, जलगांव, उत्तराखण्ड के हरिद्वार, काशिपुर, हल्द्वानी, देहरादुन, छत्तीसगढ के रायपुर, बस्तर, राजगढ, गुजरात के बलसाड, सिलवासा, पश्चिम बंगाल के सिलीगुडी, जलपाईगुडी, मे कार शोरूमों मे करोडों रूपये की चोरी कर चुके है आरोपी पूछताछ के दौरान हुआ खुलासा, सभी आरोपी पेशेवर है।