लाइव चोरी - रेणुका कृषि उपज मंडी में नीलामी के दौरान एक महिला ने तुअर के बोरे पर किया हाथ साफ
व्यापारी और मंडी कर्मचारी नीलामी में व्यस्त थे उसी समय महिला द्वारा तुअर से भरें बोरो को एक बड़े थैले में पलटाया, घटना सीसीटीवी में कैद
बुरहानपुर। जिले के शिकारपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेणुका कृषि उपज मंडी में नीलामी के दौरान एक महिला द्वारा तुअर के तीन बोरे पर हाथ साफ करने का प्रयास किया गया किन्तु महिला केवल दो ही बोरे तुअर चुरा पाई, जब महिला द्वारा तुअर के बोरे चोरी किए जा रहे थे तब यह सारी घटना मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, दरअसल दोपहर में नीलामी चल रही थी अभी व्यापारी और मंडी कर्मचारी नीलामी में व्यस्त थे तब महिला द्वारा तुअर से भरें बोरो को एक बड़े थैले में पलटाया जा रहा था यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई किन्तु महिला इस बात से अंजान थी तुअर चोरी के बाद महिला के साथ एक बुजुर्ग भी था जो ऑटो रिक्शा बुलाकर लाया और ऑटो में दोनों तुअर से भरें बोरे डाल कर दोनों मंडी से रवाना हो गए महिला ऑटो में बैठकर गई वही बुजुर्ग व्यक्ति अपने दो पहिया गाड़ी पर ऑटो के पीछे पीछे जाने लगा यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई। व्यापारियों द्वारा जब तुअर के बोरो की गिनती की गई तो पता चला बोरे कम है इसके पश्चात मंडी के सीसीटीवी चैक किये तो पाया कि एक महिला द्वारा चोरी की जा रही है, इन दोनों बोरो में लगभग 1 क्विंटल तुअर होना बताया जा रहा है, इसके पश्चात व्यापारी संजय शाह शिकारपुरा थाने पहुचे जंहा शिकायत की गई पुलिस ने तत्काल मामले की जांच प्रारम्भ करते हुए महिला और बुजुर्ग की तलाश जारी कर दी ऑटो के नम्बर से तलाश की जा रही है।