ग्रा़म शिरसाळा में प्राचीन चमत्कारी हनुमान मंदिर की छत बनने नहीं दे रहे हैं स्वयं हनुमानजी

महाराष्ट्र के ग्रा़म शिरसाळा में दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं भक्तगण

Dec 7, 2024 - 21:32
Dec 7, 2024 - 21:40
 377
ग्रा़म शिरसाळा में प्राचीन चमत्कारी हनुमान मंदिर  की छत बनने नहीं दे रहे हैं स्वयं हनुमानजी

बुरहानपुर । जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र जलगांव जिले में स्थित ग्राम शिरसाळा चमत्कारी हनुमान जी मंदिर है भक्तों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति हनुमान जी मंदिर की छत डालते हैं तो छत को स्वयं हनुमान जी तोड़ डालते हैं यह भक्तों का कहना है कई इंजीनियर आए छत डालने की कोशिश की गई लेकिन हनुमान जी द्वारा छत गिरा देते हैं वह खुले में ही रहना पसंद कर रहे हैं भक्त जनों का कहना है कि यह हनुमान मंदिर कई साल पुराना है प्राचीन मंदिर या भक्त जनों के मनोकामना पूर्ण होती है पाच शनिवार जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर पांच शनिवार करते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है हर शनिवार भजन कीर्तन और भंडारे चलते आ रहे हैं विशेषता यह कोई भी दान नहीं मांगते यथाशक्ति से जो दान देते हैं वही लेते हैं उसी से मंदिर का काम नवीनीकरण करते रहते हैं मध्य प्रदेश एवं अन्य राज्य महाराष्ट्र से भक्तजन आए थे उनसे पूछा गया कि इस मंदिर का विशेता क्या है भक्त जनों ने बताया कि इस मंदिर की मान्यता है कि सच्चे मन से जो भी व्यक्ति पूजा पाठ करता है और पाच शनिवार करता है उनकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है !

                                          

एक भक्त ने कहा  मेरे जीवन में भी ऐसी ही घटना घटी की डॉक्टरों द्वारा मेरी छोटी बच्ची का इलाज चल रहा था लेकिन आराम नहीं गिर रहा था मुझे एक व्यक्ति ने बताया कि आप हनुमान मंदिर शिरसाळा में जाइए वहां आपका समस्या का हल हो जाएगा मैं जब यहां आया 16 साल पहले यहां पर मैंने हनुमान जी से द्वारा लगाई कि मैं पाच शनिवार करूंगा मेरे बच्चे का इलाज हो जाना चाहिए दूसरे ही शनिवार को मेरे बच्ची का ट्रीटमेंट ऑटोमेटिक हो गया और अच्छी हो गई आकाशवाणी जिस प्रकार होती है उसे प्रकार मुझे ज्ञात हुआ बताया गया कि आप इस प्रकार का तेल लगाइए आपकी बच्ची ठीक हो जाएगी मैं डॉक्टर को कहां कि मैं आप तुम्हारे अस्पताल में इलाज नहीं कर सकता मेरे बच्चों को घर पर ही इलाज करूंगा मैं घर लेकर आया और जिस प्रकार हनुमान जी द्वारा मुझे बताया गया था मैंने इस प्रकार इलाज किया आज मेरी बच्ची ठीक-ठाक है इसीलिए मैं 16 सालों से हनुमान मंदिर शिवशाला में हर शनिवार परिवार के साथ आते हैं प्राचीन मंदिर की मान्यता है कि आज तक भी यहां भक्तगण की मनोकामना पूर्ण होती आ रही है।