बुरहानपुर से है देवेंद्र फडणवीस का गहरा नाता, समधी विनोद इंगले खुशी से झूम उठे,की आतिशबाजी,

फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम बनने पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने के नेतृत्व बुरहानपुर में जश्न

Dec 6, 2024 - 20:53
 310
बुरहानपुर से है देवेंद्र फडणवीस का गहरा नाता, समधी विनोद इंगले खुशी से झूम उठे,की आतिशबाजी,

बुरहानपुर । देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर काबिज हुए। उनके मुख्यमंत्री बनने से जहां उनके समर्थकों में उत्साह है, तो वहीं बुरहानपुर में भी इस उत्साह की झलक दिखाई दी। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ओर कार्यकर्ताओं ने जश्न बनाया। वही बता दे कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का बुरहानपुर से भी गहरा नाता है। दरअसल, बुरहानपुर आदर्श कॉलोनी में देवेंद्र फडणवीस के समधी वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद इंगले रहते हैं। जो आरएसएस के सक्रिय स्वयंसेवक हैं। विनोद इंगले ने  देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के उपलक्ष्य में सिंधी बस्ती स्थित चौराहे पर भाजपा नेताओं ओर कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी कर मिठाई बाटी वही इंगले भी कार्यकर्ताओं के साथ झूमते नजर आए। इंगले ने बताया कि देवेंद्र फडणवीस जैसे व्यक्तित्व हमेशा देश एवं परिवार के प्रति समर्पण का भाव रखते है।

भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार शपथ ली । उन्हें पूरी उम्मीद थी कि देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री बनेंगे. क्योंकि उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में काफी उलेलखनीय काम किए हैं।