नेपानगर डकैती मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 9 अभी भी फरार
पारदी गैंग जिला रायसेन ने दिया था घटना को अंजाम, नवरात्रि मेले में गुब्बारे, फुल, खेल खिलौने बेचते हुए की गई थी रेकी, डकैती की घटना को अंजाम देने ट्रेन से नेपानगर पहुंचे थे आरोपी
बुरहानपुर । जिले के नेपानगर पुलिस को डकैती घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को 7 दिन में सफलता मिली । पुलिस ने घटना अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया । एस पी देवेंद्र पाटीदार ने प्रेस वार्ता में बताया कि डकैती की घटना में कुल 13 आरोपियों में से 4 को गिरफ्तार किया बाकी फरार आरोपीयो को पुलिस तलाश कर रही हैं । दरअसल नवरात्रि मेले में गुब्बारे फुल खेल खिलौने बेचते हुए आरोपियों ने घटनास्थल की रेकी की थी।इसके पश्चात घटना को अंजाम दिया। सीमेंट व्यापारी के घर में घुसकर व्यापारी और उसकी पत्नी से मारपीट कर डकैती की गई थी। जिसमें कुल 13 आरोपीयो ने घंटना को अंजाम दिया था। पुलिस की साइबर सेल, फिंगरप्रिंट, डॉग स्कॉट टीमों में 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी की कड़ी मेहनत से डकैती का खुलासा हुआ। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाशों की पहचान की गई सीसीटीवी फुटेज नेपानगर से बुरहानपुर रेल्वे स्टेशन तक करीब 500 सीसीटीवी कैमरे चैक किये जिसके आधार पर आरोपियों की शिनाख्त हो सकी, 13 में से 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार बाकी अभी भी फरार है तलाश जारी है।