लोकायुक्त का छापा, 2 पुलिस जवान रिश्वत लेते गिरफ्तार
10 दिन में दो बार लोकायुक्त का बुरहानपुर में पड़ा छापा
बुरहानपुर । जिले के लालबाग थाने का आरक्षक 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, इंदौर लोकायुक्त ने 50 हजार की रिश्वत लेते लालबाग थाने में पदस्थ पवन शर्मा को गिरफ्तार किया । लोकायुक्त टीम ने नेपानगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक दयाराम सिलवेकर, और लालबाग थाने में पदस्थ पवन शर्मा को बनाया आरोपी। महाराष्ट्र के शिकायतकर्ता दीपक पाटिल ने लोकायुक्त से नेपानगर थाने में पदस्थ दयाराम सिलवेकर की शिकायत की थी । पुलिसकर्मी एक साल से बाइक के झूठे केस में फसाने की धमकी दे रहे थे। प्रधान आरक्षक सचिन जाधव का भी नाम सामने आ रहा । लोकायुक्त टीम जाधव की भी विवेचना में जुटी। 10 दिन में दो बार इंदौर लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही
।