ऑल इज वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर में पहली बार पैरो की शुद्ध रक्तवाहिनी में जमे हुए खून के कतरो का सफल ऑपरेशन

पैरो की शुद्ध रक्तवाहिनी में जमे हुए खून के कतरो का इंडोवैस्कुलर सर्जरी और इंटरवेंशनल रेडियोलोजी तकनीक द्वारा थ्रोम्बेक्टॉमी, थ्रोम्बोस एस्पिरेशन, थ्रोम्बोलायसिस मशीन द्वारा सफल ऑपरेशन पर डायरेक्टर कबीर चौकसे एवं देवांशी चौकसे द्वारा सभी चिकित्सको एवं उनकी टीम को बधाई दी

Dec 3, 2024 - 20:20
Dec 3, 2024 - 20:49
 253
ऑल इज वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर में पहली बार पैरो की शुद्ध रक्तवाहिनी में जमे हुए खून के कतरो का  सफल ऑपरेशन

बुरहानपुर | नेपानगर स्थित ४२ वर्षीय मरीज अपने दोनों पैरो में होने वाला दर्द, खड़े होकर काम नहीं कर पाना, ज्यादा चल नहीं पाना, पैरो का ठंडा पड़ना और रात भर दर्द के कारण नींद नहीं आना जैसी परेशानियों से २-३ वर्षो से परेशान थे | भुसावल, जलगांव एवं नाशिक जैसे शहरो में डॉक्टरों को दिखाने के बाद भी समस्या का निदान नहीं मिल रहा था | जिसके कारण दोनों पैरो को काटने की नौबत आ गयी थी |

डॉ मंगेश प्रकाश तरटे एवं उनकी कैथलैब टीम द्वारा इस बीमारी का सफल ऑपरेशन किया गया | दोनों पैरो की शुद्ध एवं अशुद्ध रक्तवाहिनी का पहले निरिक्षण करके खून के कतरो को पिघलाकर, गांठो को कट करते हुए, गाढ़े खून को शरीर से बाहर निकाला | दोनों पैरो में बंद स्थिति की रक्तवाहिनियों को खोला गया और जिससे रक्त का संचार रक्तनलिकाओं में पुनः चालू हो सका | मरीज की २ दिन के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी की गयी |

ऑल इज वेल हॉस्पिटल के डायरेक्टर कबीर चौकसे एवं देवांशी चौकसे द्वारा सफल ऑपरेशन पर सभी चिकित्सको एवं उनकी टीम को बधाई दी और बताया कि बहुत हर्ष की बात है कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इस प्रकार की जटिल बीमारियों का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है |