बुरहानपुर में गोंद का खेल - सलाई गोंद पर बढ़ा विवाद, अवैध संग्रहण की शिकायत

शिकायतकर्ता शौकत अली और जितेंद्र रावतोले ने आरोप लगाया कि पड़ोसी जिलों से आए अतिक्रमणकारी अवैध रूप से भूमि पर कब्जा कर रहे हैं और सलाई गोंद का अवैध रूप से संग्रहण कर रहे हैं,

Mar 4, 2025 - 11:50
 162
बुरहानपुर में गोंद का खेल - सलाई गोंद पर बढ़ा विवाद, अवैध संग्रहण की शिकायत

 बुरहानपुर । जिले में सलाई गोंद पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जिसमें अवैध संग्रहण की शिकायत व पैसा एक्ट का भी उल्लंघन हो रहा है । सभी नियमो को ताक पर रख कर लाइसेंस जारी किए जिसमें भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे है । बुरहानपुर में सलाई गोंद के अवैध संग्रहण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस संबंध में वन मंडल अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा गया है, शिकायतकर्ता शौकत अली और जितेंद्र रावतोले ने आरोप लगाया कि पड़ोसी जिलों से आए अतिक्रमणकारी अवैध रूप से भूमि पर कब्जा कर रहे हैं और सलाई गोंद का अवैध रूप से संग्रहण कर रहे हैं, वन विभाग के अनुसार, रसायनों का उपयोग कर गोंद निकाला जा रहा है, जिससे पेड़ 2-3 वर्षों में सूख रहे हैं। यह गतिविधि शाहपुर, बोदरली और खकनार रेंज में बड़े पैमाने पर जारी है, वैज्ञानिक जांच में रसायनों के उपयोग की पुष्टि हुई है, शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि भोपाल फ्लाइंग स्क्वाड से जांच कराकर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। वही इस के तहत वन विभाग पैसा एक्ट का भी उल्लंघन किया जा रहा है कई ऐसे संघठन है जो पैसा एक्ट में नही आते है बावजूद इसके उल्लंघन कर लाइसेंस जारी किए गए है, अब मामला उजागर होने पर एसडीओ फारेस्ट मामले की जांच कर कार्यवाही की बात कर रहे है। 

दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी - वन विभाग के एसडीओ अजय सागर से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि विभागीय टीम गठित कर जांच की जाएगी, यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं गोंद लाइसेंस को लेकर उन्होंने कहा कि समिति के मापदंडों के अनुसार ही लाइसेंस दिए गए हैं, और दल गठित किया गया है , यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो इसकी भी जांच होगी। वही पैसा एक्ट उल्लंघन पर बोले एसडीओ यह जरूर है कि कुछ जगहों पर पैसा एक्ट का पालन नही हो रहा वह जांच का विषय है।