मंत्री प्रल्हाद पटेल के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कांग्रेस ने ली प्रेसवार्ता

"जनता को भिखारी" कहने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिंकू टॉक के नेतृत्व में प्रेस वार्ता आयोजित

Mar 5, 2025 - 20:19
 115
मंत्री प्रल्हाद पटेल के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कांग्रेस ने ली प्रेसवार्ता

बुरहानपुर । बीजेपी सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा "जनता को भिखारी" कहने के विरोध में आज बुरहानपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिंकू टॉक के नेतृत्व में प्रेस वार्ता लेकर माफ़ी मांगने की मांग की गई।जिसमें विशेष रूप से प्रदेश प्रवक्ता फरहा मुनीर खान जी एवं जिला सहप्रभारी उत्तमपाल सिंह पुरनी मौजूद रहे।जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि मध्यप्रदेश के मंत्री प्रल्हाद पटेल के द्वारा एक निंदनीय बयान दिया। जिसमें उनके द्वारा जनता द्वारा सरकार से की जाने वाली मांगों को भीख मांगना बताया गया।यह आमजन का अपमान है।इस प्रेस वार्ता से कांग्रेस कमेटी मंत्री प्रल्हाद पटेल के इस्तीफे की मांग करती है। प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश प्रवक्ता फरहा मुनीर खान जी एवं जिला सहप्रभारी उत्तमपाल सिंह पुरानी ने भी संबोधित किया।इस दौरान हमीद काजी, रविंद महाजन,इंद्रसेन देशमुख,अजय रघुवंशी,जिला सचिव आशीष भगत, ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौकसे, अनीता यादव,निखिल खंडेलवाल, सरिता भगत, शेख रूस्तम, गोरी शर्मा आदि उपस्थित थे।