अतिक्रमण - शिवधाम कॉलोनी की बाउंड्रीवाल पर चला बुलडोजर

ग्राम बहादरपुर में शिवधाम कॉलोनी पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार, बाउंड्रीवाल पर चलाया बुलडोजर

Mar 5, 2025 - 20:59
Mar 5, 2025 - 21:48
 224
अतिक्रमण - शिवधाम कॉलोनी की बाउंड्रीवाल पर चला बुलडोजर

बुरहानपुर । जिले के ग्राम बहादरपुर में बनी शिवधाम कॉलोनी में आज एसडीएम और तहसीलदार ने पहुचे। कॉलोनाइजर द्वारा 3 आर.ए जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया गया था । जहां अतिक्रमण की जमीन पर बाउंड्रीवाल बनाकर घेर लिया गया था। जिसका खसरा न. 603 है जिस पर अतिक्रमण किया गया था, जिसकी शिकायत होने पर प्रशासन ने सख्ती से कार्रवाही करते हुए बाउंड्रीवाल पर बुलडोजर चला कर अतिक्रमण तोड़ने का कार्य किया गया। वही एसडीएम पल्लवी पौराणिक ने बताया कि कॉलोनी के दस्तावेजो की जांच की जाएगी। वही दस्तावेज गलत पाए जाने पर कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर भी की जाएगी। यह कॉलोनी एसडीएम डाइवर्जन है या फिर टीएनसीपी अप्रूवल है इसकी भी जांच की जाएगी इसके पश्चात आगे की कार्यवाही की जाएगी।