नेपा विधायक मंजू दादू ने नेपा सीएमडी ओर नगर पालिका सीएमओ के साथ की बैठक
लीज पट्टे के कर में छूट प्रदान करने सहित अन्य मुद्दों पर की चर्चा
बुरहानपुर। बुधवार को नेपानगर विधायक मंजू दादू ने नेपा लिमिटेड सीएमडी राकेश कुमार चोखानी और नगर पालिका परिषद सीएमओ शैलेन्द्र चौहान के साथ विभिन्न विषयों को लेकर नेपा वीआईपी गेस्ट हाऊस में बैठक ली।नेपा लिमिटेड द्वारा बढ़ाए गए (लीज) पट्टे के कर में छूट प्रदान करने को लेकर सीएमडी से विस्तार से चर्चा की उल्लेखनीय है कि नेपा व्यापारी संघ एवं रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा विधायक को सूचित किया गया था कि नेपा लिमिटेड द्वारा लीज पर दी गई भूमि का कर अत्यधिक बढ़ाए जाने से उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। जिसको लेकर विधायक ने सीएमडी से कर में छूट देने की मांग की। वही नेपानगर नगर पालिका परिषद और नेपा लिमिटेड द्वारा दी गई मूलभूत सुविधा पानी बिजली के करो को लेकर चर्चा की गई। सीएमडी और नगर पालिका सीएमओ ने विधायक मंजू दादु को आश्वस्त किया कि इन समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।
बैठक में नेपा लिमिटेड सीएमडी, नगर पालिका परिषद नेपानगर सीएमओ,
मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, पुर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राजेश चौहान, मधु चौहान, संजय विजयवर्गीय, मनोज महेश्वरी, विजय यादव,ललित चौहान, नितेश वर्मा, नेपा रिटायर्ड कर्मचारी संघ एवं व्यापारी संघ आदि मौजूद रहे।