मंडल अध्यक्ष चुनाव को आदर्श चुनाव बनाना है- आशीष शर्मा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल के संगठन पर्व अंतर्गत कार्यशाला का किया आयोजन

Nov 30, 2024 - 20:27
 142
मंडल अध्यक्ष चुनाव को आदर्श चुनाव बनाना है- आशीष शर्मा

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के मंडल के संगठन पर्व अंतर्गत शनिवार को इंदिरा कॉलोनी के राजस्थान भवन में संगठन स्तर की कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें बुरहानपुर जिले के सभी 12 मंडलों के अध्यक्ष पद के निर्वाचन पर विचार-विमर्श किया गया। भारत माता, स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मंच पर आसीन पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। संगठन चुनाव जिला प्रभारी व खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने कहा- संगठन पर्व का यह चौथा चरण शुरू होने जा रहा है। किसी भी मंडल में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जैसी स्थिति नहीं बनने देंगे। हमें यह मंडल अध्यक्ष चुनाव को आदर्श चुनाव बनाना है। क्षेत्रीय सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की सहमति से ही अध्यक्ष चुनकर लाना है। मंडल अध्यक्ष पद के लिए अधिकतम 45 वर्ष की उम्र के युवाओं को मौका दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉक्टर मनोज माने ने कहा- मंडल के संगठन पर्व को लेकर जिले के मंडलों के संगठन पर्व प्रभारी, स्थानीय सहयोगी, मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अब तक बूथ समितियों के गठन को लेकर आप सभी की भूमिका सराहनीय रही। अब मंडलों की कार्यशाला में भी अपनी भूमिका प्रभावी तरीके से निभाएं।
सामूहिक रूप से तय करना होगा मंडलाध्यक्ष 


सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा मंडल अध्यक्ष का चुनाव पार्टी द्वारा तय मापदंडों के अनुसार सामूहिक रूप से सबको साथ बैठकर करना है, ताकि योग्य निर्णय हो। हर वर्ग से होना चाहिए मंडल अध्यक्ष, समरसता का प्रस्तुत करे उदाहरण 


मध्य प्रदेश संगठन पर्व सह चुनाव अधिकारी, बुरहानपुर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा जिले के 12 मंडलों से यथासंभव एक महिला, एक अनुसूचित जाति, एक अनुसूचित जनजाति वर्ग से होना चाहिए। सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण जिला बुरहानपुर संगठन पर्व में इस दौरान प्रस्तुत करे तो अच्छा होगा। 



कार्यशाला में यह रहे उपस्थित  - कार्यशाला में संगठन चुनाव जिला प्रभारी व खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मनोज माने, खंडवा लोकसभा क्षेत्र सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मध्यप्रदेश संगठन पर्व सह चुनाव अधिकारी, बुरहानपुर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनीस, नेपानगर विधायक मंजू दादू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर माधुरी पटेल, सक्रिय सदस्यता प्रभारी बलराज नवानी, सह प्रभारी कैलाश पारीक, जिला महामंत्री चिंतामण महाजन, सुभान सिंह चौहान, राहुल जाधव, उपाध्यक्ष रवि गावड़े, राजू पाटिल, प्रशांत पाटिल, वीरेंद्र तिवारी, आदित्य प्रजापति, विपुल कानूगो,  जिला मंत्री सुनीता वाजपेयी, सुधा चौकसे, संभाजी सगरे, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान, महिला मोर्चा किरण रायकवार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अजहर-उल-हक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील वाघे, वरिष्ठ जगदीश कपूर, मंडलाध्यक्ष रुद्रेश्वर एंडोले, दीपक महाजन, नितिन महाजन, अक्षय मोरे, चिंटू राठौर, संजय पाटिल, रामलाल राठौर, नीलेश सातारकर, राजेश चारण  सहित अन्य उपस्थित रहे।