उपभोक्ता अधिकार संगठन पदाधिकारीयो ने ग्राम सिरपुर के हॉट बाजार में उपभोक्ता जागरूक ता अभियान की रैली निकाली
प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी के नेतृत्व में उपभोक्ता जागरूक ता अभियान की रैली निकाली
बुरहानपुर ! शहर मुख्यालय से बीस किलोमीटर दूर ग्राम सिरपुर में शनिवार 30 नवंबर को उपभोक्ता अधिकार संगठन जिला बुरहानपुर के जिला अध्यक्ष दिनेश मोहन पाटील के सहयोग से सभी संगठन के पदाधिकारीयो ने मिलकर ग्राम सिरपुर के साप्ताहिक हॉट बाजार में उपभोक्ता अधिकार संगठन जागो ग्राहक जागो अभियान के
बैनर तले हॉट बाजार में रैली निकाल कर उपभोक्ताओं को जागो ग्राहक जागो बिल लेकर देखो एवं ठगी का शिकार ना हो एवं कोई भी वस्तु का मोल भाव कर के खरीदें इसी संदेश के साथ सभी पदाधिकारीयो ने एक साथ अपनी आवाज लगाई एवं ठगी के शिकार होने पर संगठन के पदाधिकारीयो से संपर्क करें यह जानकारी भी दी ग्राम सिरपुर के साप्ताहिक हाट बाजार में आसपास के ग्रामीण के निवासी उपभोक्ता महिला पुरूष भी बड़ी संख्या में हॉट बाजार में मौजूद रही उपभोक्ताओं की जागरूकता संदेश जानकारी सुनी एवं ग्रामीणो को अपने अधिकारों के प्रति जागृत किराया गया तथा उन्हें अपने अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया इस उपभोक्ता अधिकार संगठन की जागरूकता अभियान रैली में उपस्थित संगठन के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष दिनेश मोहन पाटील, कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन, उपाध्यक्ष संतोष पाटिल, कोषाध्यक्ष गोपाल कालेकर, प्रवक्ता ममता कोरि, रेखा पुणेवाला, गोपाल ठाकुर, श्रीराम पवार महाराज, छगु शेख एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे!