सरदार पटेल मंडल के अध्यक्ष स्व विक्रम चंदेल की पत्नी रानी चंदेल ने माना बुरहानपुर भाजपा परिवार का आभार

स्व विक्रम चंदेल की मौत के 9 माह बाद, सोशल मीडिया पर हुई पोस्ट के मची खलबली, दोनों बेटियों को 1- 1 लाख की सहायता राशि मिली

Nov 17, 2024 - 14:58
Nov 17, 2024 - 15:01
 213
सरदार पटेल मंडल के अध्यक्ष स्व विक्रम चंदेल की पत्नी रानी चंदेल ने माना बुरहानपुर भाजपा परिवार का आभार

बुरहानपुर। भाजपा युवा नेता और सरदार पटेल मंडल के अध्यक्ष स्व विक्रम चंदेल के मौत के लगभग नौ माह बाद उनकी पत्नी रानी विक्रम चंदेल को बुरहानपुर भाजपा द्वारा दोनों बेटियों को एक एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा गया। प्रेस वार्ता के माध्यम से रानी चंदेल ने बुरहानपुर भाजपा परिवार का दिल से धन्यवाद देते हुए आभार भी माना। लेकिन विक्रम की पत्नी ने इस सहायता राशी मिलने के बाद मीडिया को बताया कि मेरे पति के निधन के 9 माह के बाद सोशल मीडिया एक पोस्ट वायरल हुई उसी दिन जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने का कॉल मेरे देवर को आया और उन्होंने अपने घर पर बुलाकर मेरे देवर को चेक सौंपा। क्या वजह रही हमें नहीं मालूम लेकिन इस पोस्ट की वजह से ही हमें यह राशि प्राप्त हुई। 
वही इस पर मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने, कोषाध्यक्ष कैलाश पारिख सहित जिम्मेदार पदाधिकारी सवालों के घेरे में नजर आ रहे हैं। ज्ञात हो कि युवा नेता विक्रम चंदेल का निधन 24 फरवरी 2024 को हुआ था।